
MPBSE MP Board Result 2026 Class 10th 12th Passing Marks: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट दे दी है। बोर्ड के अनुसार, MP Board 10th 12th Result 2026 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इस बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं और पिछले साल टॉपर्स कौन रहे थे? जानिए
एमपी बोर्ड 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। यानी सिर्फ कुल नंबर नहीं, बल्कि हर सब्जेक्ट में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। अगर थ्योरी पेपर 80 अंकों का है, तो उसमें कम से कम 26 अंक लाने होंगे। वहीं 70 अंकों वाले पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 23 अंक जरूरी हैं। इसके अलावा, प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 20 या 30 अंकों के प्रैक्टिकल में भी अलग से पास होना जरूरी है, वरना छात्र को फेल माना जा सकता है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा का मौका देता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। यानी अगर किसी छात्र के किसी एक विषय में 33% से कम अंक हैं, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 via SMS: बिना इंटरनेट 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, मोबाइल पर तुरंत मिलेगा स्कोर
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं-
ये भी पढ़ें- MP Board Results 2026 Class 10, 12: रोल नंबर से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका
पिछले साल कक्षा 12वीं में कई छात्रों ने अलग-अलग स्ट्रीम में टॉप किया था-
पिछले साल कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए थे। जिसमें-
टॉपर्स के ये स्कोर बताते हैं कि मेहनत और सही रणनीति से परफेक्ट स्कोर भी संभव है।
MP Board Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र तुरंत ऑनलाइन अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।