MP Board Result 2026 Pass Percentage: MP Board Result 2026 जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं-12वीं में पास प्रतिशत में बढ़ोतरी, छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। छात्र mpbse.nic.in पर देखें रिजल्ट, जानें पास प्रतिशत, डायरेक्ट लिंक और मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका।

MP Board Result 2026 Pass Percentage: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं और इस बार का परिणाम कई मायनों में खास रहा है। खासकर पास प्रतिशत (Pass Percentage) में बढ़ोतरी ने शिक्षा व्यवस्था की बेहतर होती तस्वीर को दिखाया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भोपाल स्थित समत्व भवन से रिजल्ट की घोषणा की। बता कि जनजातीय क्षेत्र के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और दोनों कक्षा यानी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में बेटियों ने फिर बाजी मारी है, उनका पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। इस बार 16 सालों में सर्वेश्रेष्ठ रिजल्ट रहा। 10वीं में 73.42% और 12वीं में 76.01% स्टूडेंट्स हुए हैं। 

MP Board Result 2026 पास प्रतिशत में दिखा सुधार

  • इस साल एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में कुल पास प्रतिशत में सकारात्मक बढ़त देखने को मिली है।
  • 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पहले के मुकाबले ज्यादा छात्र पास हुए।
  • सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा।
  • जनजातीय क्षेत्र के छात्रों का शानदार प्रदर्शन किया है।
  • ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से आगे रहने का ट्रेंड जारी रहा।
  • यह संकेत देता है कि छात्रों की तैयारी और शिक्षा स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।

MP Board 12th Result 2026: 79.41% के साथ लड़कियों ने मारी बाजी

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत, लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है।

  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 79. 41%
  • लड़कों का पास प्रतिशत - 72.39%

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के नतीजे result.mponline.gov.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

MP Board 12th Result 2026 Division Wise: श्रेणी वाइज रिजल्ट

  • 1st डिवीजन पास करने वाले विद्यार्थी- 367079
  • 2nd डिवीजन पास करने वाले- 99073
  • 3rd डिवीजन पास करने वाले- 254

MP Board 12th Result 2026: रेगुलर vs प्राइवेट स्टूडेंट्स

  • कुल रेगुलर स्टूडेंट्स पास- 76.01%
  • रेगुलर छात्र पास- 72.39%
  • रेगुलर छात्राएं पास- 79.41%
  • प्राइवेट स्टूडेंट्स पास- 30.60%
  • प्राइवेट छात्र पास- 31.27%
  • प्राइवेट छात्राएं पास- 30%

MP Board 10th Result 2026: स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत

रेगुलर स्टूडेंट्स पास- 76.01%

रेगुलर छात्र पास- 72.39%

रेगुलर छात्राएं पास- 79.41%

प्राइवेट स्टूडेंट्स पास- 30.60%

प्राइवेट छात्र पास- 31.27%

प्राइवेट छात्राएं पास- 30%

MP Board Class 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिटेल्स

  • डिटेल- रेगुलर स्टूडेंट्स- प्राइवेट स्टूडेंट्स
  • कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स- 792789- 117734
  • परीक्षा देने वाले छात्र- 787733- 109328
  • छात्रों का रिजल्ट कैंसिल- 40- 72
  • छात्रों का रिजल्ट रोका गया- 98- 1
  • कुल पास स्टूडेंट्स- 578328- 28829
  • फर्स्ट डिवीजन- 431464- 3312
  • सेकंड डिवीजन- 145772- 16956
  • थर्ड डिवीजन- 1092- 8561
  • पास प्रतिशत- 73.42- 26.38
  • फेल- 209267- 80426

क्यों खास है इस बार का एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026?

इस बार का रिजल्ट सिर्फ नंबर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई नए ट्रेंड भी सामने आए हैं-

  • औसत अंकों (Average Marks) में बढ़ोतरी।
  • कई छात्रों ने 85%+ स्कोर हासिल किया।
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन भी मजबूत रहा।

कहां देखें MP Board Result 2026?

छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • भारी ट्रैफिक की स्थिति में छात्र DigiLocker या SMS का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 via SMS: बिना इंटरनेट 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, मोबाइल पर तुरंत मिलेगा स्कोर

ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “MP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • ्सरबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

MP Board Result 2026 Direct Link