MP Board Class 10th Toppers List 2026: 499 नंबर के साथ प्रतिभा सिंह सोलंकी बनी टॉपर, पिछले साल की टॉपर से सिर्फ 1 नंबर कम, देखें लिस्ट

Published : Apr 15, 2026, 12:46 PM IST
MP Board Class 10th Toppers List 2026

सार

MP Board 10th Toppers List 2026: इस वर्ष भी एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम हासिल किए हैं। 499 अंक प्राप्त कर प्रतिभा सिंह सोलंकी ने एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, वह पिछले साल बने रिकॉर्ड से महज 1 अंक पीछे रह गईं। देखिए इस साल के टॉपर्स की पूरी लिस्ट।

MP Board 10th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी इस रिजल्ट को छात्र सुबह 11 बजे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा पहले से ही रिजल्ट से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और छात्रों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी पहले शुरू कर दी गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है साथ ही एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट भी देखें।

MP Board Result 2026 Direct Link

MP Board 10th Toppers List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर्स

इस साल भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 499 मार्क्स लाकर प्रतिभा सिंह सोलंकी, एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर बन गई हैं, जो कि पिछले साल के टॉपर्स से सिर्फ एक नंबर कम है। बता दें कि पिछले साल प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली) ने 500 में से पूरे 500 नंबर हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया था। इस साल के एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट नीचे देखें-

  • प्रतिभा सिंह सोलंकी- 499 अंक- पहला स्थान
  • अक्षरा घोड़ेश्वर- 498 अंक- दूसरा स्थान
  • अभय गुप्ता- 498 अंक- तीसरा स्थान
  • योगेंद्र सिंह परमार- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • अनन्या- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • शिवम- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • अर्जुन- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • अवनीश- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • हिमांशी- 497 अंक- तीसरा स्थान
  • श्रेया- 496 अंक- चौथा स्थान
  • रश्मि- 496 अंक- चौथा स्थान

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के नतीजे result.mponline.gov.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Exam Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “MP Board 10th Result 2026” लिंक को ओपन करें।
  • अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें- MP Board 12th Toppers 2026: कौन हैं कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा बनीं 12वीं टॉपर, 494 अंक से मारी बाजी

एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव

इस बार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में अहम बदलाव किया है। अब किसी भी छात्र का रिजल्ट ‘पूरक’ (Supplementary) के रूप में घोषित नहीं किया गया है। National Education Policy 2020 के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अनुसार यदि कोई छात्र किसी विषय में सफल नहीं होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री की बजाय उस विषय की दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

MP Board 12th Toppers 2026: कौन हैं कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा बनीं 12वीं टॉपर, 494 अंक से मारी बाजी
MP Board Result 2026 Pass Percentage: 16 सालों का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में 73.42% और 12वीं में 76.08% पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी