
CBSE Class 12th Result 2026 Latest Updates: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Central Board of Secondary Education यानी CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। खास बात ये है कि बोर्ड पहले से तारीख और समय की घोषणा नहीं करता, इसलिए रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में छात्रों को पहले से तैयार रहना जरूरी है। ऐसे में जानिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी घोषित किए जाने को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन-कौन से हैं, लिंक और सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें।
हर साल की तरह इस बार भी CBSE रिजल्ट की डेट और टाइम पहले से नहीं बताया गया है। बता दें कि बोर्ड हर साल सीधे वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करता है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले ही अप्रैल में की जा चुकी है।
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं। नीचे देखें ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट और लिंक
cbseresults.nic.in
इसके अलावा UMANG पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा।
रिजल्ट देखने के लिए आपको ये डिटेल्स तैयार रखनी होंगी-
छात्र अपना CBSE Class 12 Result 2026 एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो आप SMS के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुए थे।
2025 में करीब 24,867 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए थे। इस बार भी रिजल्ट को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।
नहीं, CBSE रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करता। सभी जरूरी जानकारी जैसे पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और राज्यवार डेटा वेबसाइट पर ही जारी किया जाता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।