
Maharashtra HSC Result 2026 Out: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए HSC (कक्षा 12) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 89.79 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जहां छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देखें।
Maharashtra Board 12th Result 2026 Direct Link
छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
इस बार का ओवरऑल रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। कुल पास प्रतिशत: 89.79% रहा है। बोर्ड के अनुसार इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में संतोषजनक रहा है।
रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% और लड़कों का पास प्रतिशत 86.80% रहा। यानि लड़कियां लड़कों से 6.35% आगे रहीं।
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 में मंडल बोर्डों में, कोंकण इस साल टॉप परफॉर्मर जिला बनकर उभरा है, जहां रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 94.14% रहा। पुणे 91.25% के साथ दूसरे और अमरावती 90.92% के साथ तीसरे नंबर पर रहा। जबकि लातूर मंडल का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 84.14% रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 में स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत नीचे देखें-
रिजल्ट सभी स्ट्रीम्स के लिए एक साथ घोषित किए गए हैं। जिसमें-
इस साल महाराष्ट्र HSC परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।
बोर्ड के नियम के अनुसार छात्रों को थ्योरी में कम से कम 35% अंक और प्रैक्टिकल में भी 35% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाए, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जो छात्र पासिंग मार्क्स से चूक गए हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके जरिए वे एक और मौका पा सकेंगे।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।