
UNESCO Prize 2026: अगर आप या आपका संगठन लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है, तो आपके लिए एक शानदार अंतरराष्ट्रीय मौका सामने आया है। United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO) ने साल 2026 के लिए UNESCO Prize for Girls' and Women's Education (लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा के लिए यूनेस्को पुरस्कार) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार के जरिए उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। जानिए यूनेस्को पुरस्कार 2026 कहां-कैसे आवेदन करें।
यह अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड खास तौर पर उन इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और पहलों को पहचान देने के लिए दिया जाता है, जो लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देते हैं। इस पुरस्कार को चीन की सरकार द्वारा फंड किया जाता है।
यूनेस्को पुरस्कार में इस साल 2026 में 2 विजेताओं का चयन किया जाएगा। हर विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹40 लाख+) दिए जाएंगे। यह राशि विजेताओं को अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करनी होगी।
यूनेस्को पुरस्कार 2026 के लिए व्यक्ति (Individual), संस्था (Institution) या संगठन (Organisation) आवेदन कर सकते हैं, जो लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा के लिए प्रभावी काम कर रहे हों
यूनेस्को पुरस्कार 2026 के लिए सीधे आवेदन नहीं किया जा सकता। इसके लिए एक प्रोसेस फॉलो करना होगा। जिसमें- भारत में इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी एंट्री Indian National Commission for Cooperation with UNESCO (INCCU) के जरिए भेजनी होगी। हर देश अधिकतम 3 नामांकन (Nomination) ही भेज सकता है। INCCU पहले चयन करेगा, फिर आगे UNESCO को नाम भेजे जाएंगे। INCCU को आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 जबकि UNESCO में ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 मई 2026 (मिडनाइट तक) है।
UNESCO के महानिदेशक (Director-General) एक जूरी की सिफारिशों के आधार पर विजेताओं का चयन करेंगे। इसमें आपके काम का प्रभाव, इनोवेशन और समाज पर असर देखा जाएगा। इस पुरस्कार के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलती है। आपके काम को ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलता है और फंडिंग से आपके प्रोजेक्ट को और मजबूती है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।