CBSE 12th Result 2026 Direct Link: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

Published : May 12, 2026, 11:01 AM ISTUpdated : May 12, 2026, 11:04 AM IST
CBSE 12th Result 2026 Direct Link

सार

CBSE Class 12 Result 2026 Direct Link: CBSE 12th Result 2026 जारी होने वाला है। छात्र results.cbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और लेटेस्ट अपडेट्स।

CBSE 12th Result 2026 Direct Link: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कभी भी 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन डिजिलॉकर और उमंग प्लेटफॉर्म पर “CBSE Board Class 12 Results” का नोटिफिकेशन दिखाई देने के बाद रिजल्ट जल्द आने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए रिजल्ट आने के बाद कहां-कैसे चेक करें और ऑफिशियल वेबसाइट डायरेक्ट लिंक, जहां सबसे पहले सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा और छात्र अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 12 Result 2026 Direct Link

CBSE 12th Result 2026 कब जारी होगा?

सूत्रों और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट आज या कल जारी किया जा सकता है। पिछले तीन सालों में बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 12 या 13 मई के आसपास घोषित किए थे। हालांकि, अंतिम पुष्टि केवल CBSE की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मानी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर ही अपडेट चेक करें।

CBSE 12th Result 2026 कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकेंगे-

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की स्थिति में रिजल्ट देखने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में बोर्ड ने कई वैकल्पिक प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए हैं।

वेबसाइट स्लो हो तो इन प्लेटफॉर्म्स से भी देखें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के कई डिजिटल विकल्प दिए हैं। छात्र DigiLocker, UMANG App, SMS और IVRS सेवा के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। खासतौर पर रिजल्ट जारी होने के शुरुआती घंटों में वेबसाइट पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में DigiLocker और UMANG काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

CBSE 12th Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।
  • Step 4: सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • Step 5: भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

फरवरी से अप्रैल तक चली थीं सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2026

CBSE ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब बोर्ड लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

DigiLocker पर मिलेंगे डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को DigiLocker पर डिजिटल डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। CBSE का एकेडमिक रिपॉजिटरी सिस्टम “Parinam Manjusha” DigiLocker से जुड़ा हुआ है, जहां छात्र अपने जरूरी प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्रों को ये डॉक्यूमेंट्स मिलेंगे-

  • Marksheet-cum-Certificate
  • Migration Certificate
  • Skill Certificate (जहां लागू हो)
  • DigiLocker लॉगिन से जुड़ी जानकारी आमतौर पर छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजी जाती है।

CBSE 12वीं छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद कई फर्जी लिंक और अनऑफिशियल वेबसाइट्स एक्टिव हो जाती हैं। ऐसे में छात्र केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, रिजल्ट देखने के समय एडमिट कार्ड अपने पास रखें ताकि लॉगिन में किसी तरह की परेशानी न हो। इस साल करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। ऐसे में देशभर में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UPSC Prelims Admit Card 2026 Date: यूपीएससी सीएसई हॉल टिकट कब जारी होगा? जानें लेटेस्ट अपडेट
CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश? इन 5 तरीकों से 1 मिनट में निकालें रिजल्ट!