हर हाल में होंगी CBSE 2021 बोर्ड परीक्षाएं, कभी भी जारी हो सकती है 10वीं-12वीं एग्जाम डेटशीट

Published : Nov 22, 2020, 05:51 PM ISTUpdated : Nov 22, 2020, 05:56 PM IST
हर हाल में होंगी CBSE 2021 बोर्ड परीक्षाएं, कभी भी जारी हो सकती है 10वीं-12वीं एग्जाम डेटशीट

सार

इन परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जायेगी। सीबीएसई द्वारा यह जानकारी उस समय दी गई जब कोरोना के चलते लोगों द्वारा सीबीएसई 10वीं और 12वी कक्षा की वार्षिक परीक्षा स्थगित या रद्द कर दी जाये। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल की परीक्षा तारीख घोषित कर दिया है।

करियर डेस्क. CBSE Exams 2021 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं व कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर सकता है। इस बारे में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाना जरुरी हैं।

इन परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जायेगी। सीबीएसई द्वारा यह जानकारी उस समय दी गई जब कोरोना के चलते लोगों द्वारा सीबीएसई 10वीं और 12वी कक्षा की वार्षिक परीक्षा स्थगित या रद्द कर दी जाये। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल की परीक्षा तारीख घोषित कर दिया है।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 डेट शीट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की डेटशीट भी एक साथ जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट से चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे।

मार्च में हो सकती हैं परीक्षाएं

सीबीएसई द्वारा दी गई इस जानकारी से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सीबीएसई इस साल {2021} मार्च में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराने का विचार कर रहा है।

नई शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार पर बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने परीक्षाएं स्थगित किए जाने के सभी कयासों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया कि बोर्ड परीक्षाएं हर हाल में कराई जायेगीं। इस संबंध में सीबीएसई योजना बना रही है। इस बारे में जल्द ही लोगों को यह जानकारी दी जायेगी कि परीक्षाएं कैसे कराई जायेंगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!