CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी

Published : Feb 11, 2026, 02:23 PM IST

CBSE Exam Centre Rules 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है। 10वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा से पहले ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम, प्रतिबंधित सामान और सोशल मीडिया गाइडलाइन समेत एग्जाम डे से जुड़े सभी जरूरी नियम यहां पढ़ें।

PREV
15
CBSE Board Exam 2026, एग्जाम डे से पहले जान लें जरूरी अपडेट

CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन सही जानकारी और तैयारी से इस तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और साथ ही परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश भी साफ कर दिए हैं। ऐसे में एग्जाम डे से पहले हर छात्र को जरूरी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।

25
CBSE Admit Card 2026 में ये डिटेल्स जरूर करें चेक

एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। रेगुलर स्टूडेंट्स को यह स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, जन्मतिथि, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, विषयवार परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश लिखे होते हैं। अगर इनमें कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें। ध्यान रखें, परीक्षा में बैठने से पहले एडमिट कार्ड पर तय जगह पर हस्ताक्षर करना भी जरूरी है। गलत जानकारी या बिना साइन का कार्ड परेशानी खड़ी कर सकता है।

35
CBSE Board Exam Day Guidelines: रिपोर्टिंग टाइम और ड्रेस कोड पर सख्ती

CBSE ने साफ किया है कि सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए ट्रैफिक या अन्य देरी से बचने के लिए समय से पहले निकलें। छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देने आना होगा। साथ में केवल CBSE एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी ही लाएं। अतिरिक्त सामान लाने से जांच के दौरान परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि छात्र परीक्षा से एक दिन पहले अपने एग्जाम सेंटर की लोकेशन देख लें, ताकि एग्जाम वाले दिन किसी तरह की भागदौड़ न हो।

45
CBSE Board Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर ये सामान बिल्कुल न लाएं

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अनधिकृत पर्ची या नोट्स साथ लाना भी नियमों के खिलाफ है। अगर किसी छात्र के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है तो उसकी परीक्षा रद्द की जा सकती है। इसलिए बेहतर है कि एग्जाम हॉल में जाने से पहले अपनी जेब और बैग अच्छी तरह चेक कर लें।

55
CBSE सोशल मीडिया अलर्ट और पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर पेपर लीक या एग्जाम पैटर्न से जुड़ी अफवाहें फैलाना गलत है। ऐसे मैसेज आगे बढ़ाने से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। छात्र इस समय रिवीजन पर फोकस रखें, पूरी नींद लें और खुद को शांत रखें। वहीं, माता-पिता बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालें, बल्कि उनका हौसला बढ़ाएं। याद रखें, सही प्लानिंग, समय की पाबंदी और नियमों का पालन ही CBSE Board Exam 2026 में अच्छे प्रदर्शन की असली कुंजी है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories