
CBSE Class 10 12 Board Exam 2026: आज से CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 शुरू हो गया है। देशभर में लगभग 43 लाख स्टूडेंट्स अपनी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। इनमें से 25 लाख स्टूडेंट्स क्लास 10 और 18.5 लाख क्लास 12 के हैं। क्लास 10 के एग्जाम 8,074 सेंटरों पर और क्लास 12 के 7,574 सेंटरों पर आयोजित किए जा रहे हैं। क्लास 10 की परीक्षाएं 10 मार्च तक और क्लास 12 की 10 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल कुल 83 विषय क्लास 10 में और 120 विषय क्लास 12 में हैं। बता दें कि इस साल से सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम दो बार आयोजित होंगे, लेकिन इसमें बैठने के कुछ नियम भी हैं। पूरी डिटेल नीचे पढ़ें।
इस साल से 10वीं बोर्ड एग्जाम साल में दो बार आयोजित होगाी। यानी सीबीएसई 10वीं बोर्ड के छात्रों को दो बार मौका मिलेगा। यदि पहले बोर्ड एग्जाम में मार्क्स कम आए तो दूसरे बोर्ड एग्जाम में सुधारने का एक और मौका मिलेगा। हालांकि दूसरा एग्जाम वैकल्पिक है। वहीं CBSE ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी स्टूडेंट्स को पहला बोर्ड एग्जाम देना अनिवार्य है। अगर कोई स्टूडेंट बिना वजह सीधे दूसरे एग्जाम में बैठना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति नहीं मिलेगी।
CBSE ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वक्त से पहले सेंटर पहुंचे और ट्रैफिक की वजह से देर न हो। एंट्री 10 बजे बंद हो जाएगी। सभी एग्जाम 10:30 AM से 1:30 PM तक एक ही शिफ्ट में होंगे।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।