CBSE Exams: 10वीं क्लास के टर्म 1 के एग्जाम खत्म, जानें कैसा था English का पेपर, जल्द आएगी आंसर की

Published : Dec 11, 2021, 04:13 PM IST
CBSE Exams: 10वीं क्लास के टर्म 1 के एग्जाम खत्म, जानें कैसा था English का पेपर, जल्द आएगी आंसर की

सार

टर्म-1 की परीक्षा मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पर आधारित थी। इसके लिए छात्रों को एक सवाल के चार विकल्प दिए गए। जिनमें से सही विकल्प छात्रों को OMR शीट पर भरना था। अंग्रेजी पेपर में 3 सेक्शन थे।

करियर डेस्क.  कोरोना वायरस के कारण इस बार सीबीएसई (CBSE) के एग्जाम दो टर्म में हो रहे हैं। पहले टर्म की परीआएं चल रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं का 11 दिसंबर को अंग्रेजी भाषा और साहित्य (English Language and Literature) सब्जेक्ट का एग्जाम था। एग्जाम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हुआ। पेपर देने के बाद कई छात्रों ने कहा- पेपर कठिन आया था। वहीं, कुछ छात्रों ने इसे एवरेज बताया। जल्द ही अंग्रेजी विषय की आंसर की जारी होगी। 

छात्रों ने कहा- सबसे कठिन अनसीन पैसेज और ग्रामर सेक्शन था। कुछ छात्रों ने कहा- पूरे एग्जाम के दौरान सैंपल पेपर ने मदद की है, लेकिन इस पेपर में ज्यादा मदद नहीं मिली। सैंपल पेपर की वजह से तैयारी का नया एंगल ढूढने में भी मदद मिली। ज्यादातर स्टूडेंटस मायूस लेकिन खुश दिखे क्योंकि 11 दिसंबर को 10वीं क्लास के पहले टर्म का लास्ट पेपर था। कई छात्रों के अनुसार, पेपर लैंदी या लंबा इसलिए था क्योंकि सभी सवाल आते ही नहीं थे, लेकिन जिसे आता होगा वो टाइम को मैनेज करके ही पेपर समय पर सॉल्व कर पाया होगा।

एक सवाल के चार विकल्प
टर्म-1 की परीक्षा मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पर आधारित थी। इसके लिए छात्रों को एक सवाल के चार विकल्प दिए गए। जिनमें से सही विकल्प छात्रों को OMR शीट पर भरना था। अंग्रेजी पेपर में 3 सेक्शन थे। सेक्शन ए के 18 प्रश्नों में से 14 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सेक्शन बी में 12 प्रश्न होने वाले थे, जिनमें से 10 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सेक्शन-सी में लिटरेचर से 30 प्रश्न पूछे गए थे और इनमें से 26 प्रश्नों के उत्तर देने थे।

12वीं की परीक्षा 22 दिसंबर तक
सीबीएसई कक्षा 10वीं की टर्म 1 की परीक्षाएं शनिवार (11 दिसंबर) से समाप्त हो गई हैं, जबकि 12वीं कक्षा के लिए प्रमुख पेपर 22 दिसंबर तक जारी रहेंगे। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10 की टर्म 1 की परीक्षा 30 नवंबर से शुरू हुई थी। सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों के लिए अंग्रेजी आखिरी पेपर है।

इसे भी पढ़ें- BPSSC Bihar Police SI Admit Card: सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI CBO Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पर भर्तियां, इन कैडिडेट्स के लिए माफ होगी फीस, ऐसे करें आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!