CBSE Class 12 Result 2026 Out: मोबाइल पर नहीं खुल रही वेबसाइट? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से तुरंत चेक करें रिजल्ट

Published : May 13, 2026, 02:00 PM IST
CBSE Result 2026 How to Check if Website Not Opening

सार

CBSE Result 2026 How to Check if Website Not Opening: CBSE Class 12 Result 2026 जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होते ही हेवी ट्रैफिक के कारण ऑफिशियल वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है। कई बार मोबाइल पर वेबसाइट ओपन भी नहीं होती। ऐसे में जानिए मोबाइल पर तेजी से रिजल्ट चेक करने की 5 आसान ट्रिक्स।

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (CBSE Class 12 Result 2026) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्र एक साथ cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि कई बार वेबसाइट खुलती ही नहीं, स्क्रीन लगातार लोड होती रहती है या फिर सर्वर एरर दिखने लगता है। ऐसे समय में बार-बार रिफ्रेश करना समस्या को और बढ़ा सकता है। अगर आपका रिजल्ट पेज नहीं खुल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं, जिनसे आप बिना तनाव के अपना रिजल्ट जल्दी देख पाएंगे।

CBSE 12th Result 2026 Direct Link

1. सबसे पहले फोन का ब्राउजर कैश (Browser Cache) साफ करें

रिजल्ट डे पर सबसे बड़ी दिक्कत पुराना कैश डेटा बनता है। कई बार ब्राउजर में सेव पुरानी फाइलें नई वेबसाइट लोड होने से रोक देती हैं। अगर आप एंड्रॉयड फोन में क्रोम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तीन डॉट्स पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्स में जाएं। वहां प्रइवेसी सेक्शन में “Clear Browsing Data” का विकल्प मिलेगा। Cached Images and Files को चुनकर डेटा क्लियर कर दें। यह प्रक्रिया कुछ सेकंड में पूरी हो जाती है और कई मामलों में वेबसाइट तुरंत खुलने लगती है।

2. Wi-Fi छोड़ें, Mobile Data ज्यादा तेज काम कर सकता है

रिजल्ट जारी होने के समय घर का Wi-Fi अक्सर स्लो हो जाता है, खासकर जब कई लोग एक साथ इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हों। ऐसे में 4G या 5G मोबाइल डेटा कई बार बेहतर स्पीड देता है क्योंकि उसका नेटवर्क रूट अलग होता है। अगर वेबसाइट बार-बार अटक रही है, तो Wi-Fi बंद करके सीधे मोबाइल डेटा पर ट्राय करें। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी दावा किया है कि सिर्फ नेटवर्क बदलने से रिजल्ट पेज तुरंत खुल गया।

3. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: डिजिलॉकर (DigiLocker) है सबसे भरोसेमंद विकल्प

अगर CBSE की वेबसाइट बिल्कुल काम नहीं कर रही, तो डिजिलॉकर आपके लिए सबसे आसान और सुरक्षित तरीका हो सकता है। स्टूडेंट्स Google Play Store या Apple App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाकर CBSE सर्च करें। वहां आपकी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि DigiLocker पर मिलने वाली सीबीएसई मार्कशीट पूरी तरह वैध मानी जाती है और कॉलेज एडमिशन में भी स्वीकार की जाती है।

4. Browser बदलें या SMS Service का इस्तेमाल करें

अगर Chrome में दिक्कत आ रही है, तो Firefox या Brave जैसे दूसरे ब्राउजर ट्राय करना फायदेमंद हो सकता है। अलग ब्राउजर का अलग कैश सिस्टम होता है, इसलिए वेबसाइट जल्दी खुल सकती है। इसके अलावा CBSE की SMS सेवा भी काफी उपयोगी रहती है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर 7738299899 पर भेजकर रिजल्ट सीधे SMS के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। यह तरीका धीमे इंटरनेट या कमजोर नेटवर्क में भी काम करता है।

5. सही समय पर चेक करें रिजल्ट, सर्वर लोड रहेगा कम

रिजल्ट जारी होते ही सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। ऐसे में वेबसाइट का स्लो होना सामान्य है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिजल्ट देखने के लिए दो समय सबसे बेहतर रहते हैं, एक रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद का समय या फिर आधे घंटे के बाद, जब शुरुआती भीड़ कम हो जाती है। अगर वेबसाइट लगातार फेल हो रही है, तो थोड़ी देर इंतजार करना भी समझदारी हो सकती है। CBSE 12th Result 2026 चेक करने के लिए जल्दबाजी में बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करने से सर्वर और ज्यादा स्लो हो सकता है। बेहतर होगा कि पहले से DigiLocker इंस्टॉल रखें, रोल नंबर तैयार रखें और वैकल्पिक तरीकों की जानकारी अपने पास रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link
Prateek Yadav Wife: प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में पत्नी अपर्णा यादव, जानिए उनकी लाइफस्टाइल और एजुकेशन