CBSE 12th Result 2022 Declared : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास

Published : Jul 22, 2022, 10:02 AM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 04:28 PM IST
CBSE 12th Result 2022 Declared : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास

सार

12वीं के छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस साल 12वीं में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। पिछले साल कोरोना के चलते एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। 

करियर डेस्क : CBSE के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2022) आज जारी कर दिया है। इस बार का रिजल्ट  92.71 प्रतिशत आया है। एक बार फिर लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के नतीजे 98.93 परसेंट और केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 97.04 फीसदी रहा है। सभी जोन में त्रिवेंद्रम टॉप पर है। बता दें कि कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। ऐसे सभी छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोलनंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 

Direct Links for CBSE 12th result 2022 

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • indiaresults.com

How To Check CBSE 12th Result 2022

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, CBSE term 2 result for class 12th लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें
  • आपका CBSE 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें या उसका प्रिंटआउट ले लें

Digilocker पर चेक करें CBSE 12th Result 2022 

  • अपने मोबाइल में digilocker.gov.in ऐप पर जाएं
  • आधार कार्ड या किसी अन्य डिटेल्स से लॉगिन करें
  • होमपेज पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के फोल्डर पर क्लिक करें
  • 'CBSE term 2 result for class 12' फाइल पर क्लिक करें
  • आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे पीडीएफ डाउनलोड कर लें

SMS से पाएं CBSE 12th Result 2022

  • छात्र रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • cbse12 <rollno> <admitcardID> मैसेज टाइप करें
  • अब इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा

इसे भी पढ़ें
CBSE 12th Result 2022 : इस बार नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट, यहां जानें कैसे तैयार हुआ सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE 10वीं-12वीं में अगर फेल हो जाएं तो न ले टेंशन, आपको मिलेगा एक और चांस

 

PREV

Recommended Stories

अमेरिका में 10000 डॉलर मंथली सैलरी वाले कितना बचा पाते हैं?
अमेरिका में खटिया कितने की मिलती है? जानकर दंग रह जाएंगे