CTET 2022 : सीटेट रजिस्ट्रेशन आज से, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात

सीटीईटी 2022 का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स आज से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रॉसेस सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। अगर आप भी आवेदन करने जा रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों को जान लेनी चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2022 12:23 PM IST / Updated: Oct 31 2022, 10:22 AM IST

करियर डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से आयोजित होने वाला केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रजिस्ट्रेशन (CTET 2022 Registratio) आज से शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 24 नवंबर, 2022 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन करने से पहले कैंडिडेट्स को इससे जुड़ी हर जानकारी जान लेनी चाहिए।

20 भाषाओं में पेपर
हर साल दो बार सीटीईटी का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी। 20 भाषाओं में पेपर कराया जाएगा। सीटेटे के दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में शामिल होने वाले उम्मीदवार पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक शिक्षक बनने के पात्र होंगे। वहीं, दूसरे पेपर को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 6वीं से 12वीं तक के टीचर बन सकेंगे।

CBSE CTET 2022 Application fees
जनरल और ओबीसी- एक पेपर देना है तो 1,000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1,200 रुपए 
एससी, एसटी या PWDB- एक पेपर 500 रुपए, दोनों पेपर 600 रुपए 

CTET 2022 Important Dates
कब से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 31 अक्टूबर, 2022
कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 24 नवंबर, 2022
कब तक जमा कर सकेंगे फीस- 25 नवंबर, 2022

CTET 2022 Registration Process

इसे भी पढ़ें
CTET 2022: सीटेट एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग की न लें टेंशन, इस तरह करें तैयारी

UPTET या CTET कौन सा एग्जाम बेस्ट, समझें करियर के लिहाज किसे चुनना बेहतर

Share this article
click me!