
करियर डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कोरोना वारयस के कारण इस बार एग्जाम नहीं हुए थे जिसके बाद से 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
लड़कियों मे मारी बाजी
इस साल परीक्षा में कुल 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। यह CBSE का अब तक का सबसे हाइएस्ट पासिंग परसेंट है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 99.67 जबकि लड़कों का पर्सेंटेज 99.13 रहा। 0.54% के साथ लड़कियां आगे रहीं।
इस बार कुल 1430188 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 1369745 छात्र रेगुलर थे। इस बार का रिजल्ट तैयार करने में 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया गया है और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया गया है।
रिजल्ट के बाद कई छात्र नाखुश
रिजल्ट आने के बाद कई छात्र नाखुश भी दिखे। दिल्ली के एक छात्र अभिषेक चौधरी ने कहा- परिणाम उस तरह से नहीं हैं जिस तरह की उम्मीद थी। मैंनें 80% से अधिक अंक की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मैं निराश हूं। मैं सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता था, लेकिन अब यह मुश्किल लगता है।
छात्रों को मिलेगा मौका
जो छात्र मार्किंग स्कीम के आधार पर जारी रिजल्ट से खुश नहीं हैं। उनके लिए CBSE एक वैकल्पिक परीक्षा आयोजित करेगा। इस बारे में बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि थी।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें।
लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
सीबीएसई ने किया था अनोखे अंदाज में ट्वीट
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया था कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट कितने बजे आएगा। बोर्ड ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के एक सीन वाला मीम भी शेयर किया था। इस तस्वीर में अमरीश पुरी और फरीदा जलाल हाथ जोड़े मुस्कुराते और प्रार्थना करते दिख रहे हैं और इस पर लिखा है, ‘आखिर वो दिन आ ही गया।’
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi