Chhattisgarh Board CGBSE 10th 12th Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Published : Apr 29, 2026, 02:39 PM ISTUpdated : Apr 29, 2026, 03:56 PM IST
Chhattisgarh Board CGBSE 10th 12th Result 2026 Out

सार

Chhattisgarh Board CGBSE 10th 12th Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से आज, 29 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से अपने मार्क्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए पास प्रतिशत, टॉपर्स समेत डिटेल।

Chhattisgarh Board CGBSE 10th 12th Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज, 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। दोपहर 2:30 बजे राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। 9 सालों में ऐसा पहली बार है जब रिजल्ट अप्रैल के महीने में घोषित किया गया है, इससे पहले रिजल्ट की घोषणा मई-जून के महीने में की जाती रही थी। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया था कि यह सिर्फ अंक नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और चेक करने का तरीका नीचे दिया गया है।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Pass Percentage: CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पास प्रतिशत 77.15 प्रतिशत है, जो कि पिछले साल से 5% अधिक है। 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 72% और लड़कियों का 81% पास प्रतिशत है। जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 83.04% है। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% और लड़कियों का 86.4% पास प्रतिशत है। याी 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का पास प्रतिशत, लड़कों से बेहतर है।

Chhattisgarh Board 10th-12th Result Direct Link

CGBSE 10th 12th Topper 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 3 स्टूडेंट्स और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा स्टेट टॉपर

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में इस बार जिज्ञासु वर्मा स्टेट टॉपर बने हैं। उन्हें कुल 98.60 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। वहीं छत्तीसगड़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में तीन स्टूडेंट्स, जिसमें दो छात्राओं और एक छात्र हैं ने 99% नंबर लाकर रैंक-1 हासिल की है। जबकि रैंक 2 में 5 स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने संयुक्त रूप से 98.83% मार्क्स हासिल किए हैं।

रैंक 1: संध्या

रैंक 1: परीरानी

रैंक 1: अंशुल

रैंक 2: रिया केशरवानी

रैंक 2: रानू सिद्धिमयी साहू

रैंक 2: रेणुका प्रधान

रैंक 2: दीपांशी बौद्ध

रैंक 2: नंदिता देवांगन

CG Board 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस लिंक लाइव

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिंक लाइव हो चुका है। पूरी डिटेल इसमें देख-सुन सकते हैं।

CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CGBSE High School Result 2026” या “CGBSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

इन प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026

छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • DigiLocker (digilocker.gov.in)
  • UMANG App (web.umang.gov.in)
  • यहां से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026: क्या ऑनलाइन मार्कशीट ही फाइनल है?

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होती है। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से कुछ दिनों बाद प्राप्त होगी। रिजल्ट चेक करते समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, धैर्य रखें। एक से अधिक वेबसाइट का विकल्प रखें। मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। किसी भी त्रुटि के लिए तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

High Paying Jobs: न कोडिंग चाहिए, न सॉफ्टवेयर का ज्ञान, सिर्फ घूमने के मिलेंगे ₹3 करोड़! ऐसे करें अप्लाई
CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल, जानिए डेट और लेटेस्ट अपडेट