बीते 3 सालों में कैसा था छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी थी बाजी

Published : May 11, 2022, 04:38 PM IST
बीते 3 सालों में कैसा था छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी थी बाजी

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छ्त्तीसगढ़ बोर्ड (cgbse Board) के द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास (cgbse class 12th results 2022) के रिजल्ट 12 मई को घोषित किया जा सकता है। 

करियर डेस्क. छ्त्तीसगढ़ बोर्ड (cgbse Board) के द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास (cgbse class 12th results 2022) के रिजल्ट 12 मई को घोषित किया जा सकता है। कोरोना वायरस के कारण बीते दो सालों से पढ़ाई प्रभावित थी लेकिन इस बार बोर्ड के एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं क्लास में करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 10वीं और 12वीं क्लास के कोर्स में इस बार 30 फीसदी की कटौती की गई थी। कोरोना महामारी के कारण इस बार ज्यादा समय तक क्लास ऑनलाइन चल रही थीं। जिस कारण बोर्ड के अधिकारियों ने कोर्स में 30 फीसदी कमी करने का फैसला किया था। पिछले साल, छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट मई को और कक्षा 12वीं क्लास का रिजल्ट जुलाई को घोषित किया गया था।  

कैसा था 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट
2021 में 10वीं क्लास में सभी छात्र पास हुए थे। जबकि 2020 में छत्तीसगढ़ में 10वीं क्लास का रिजल्ट 73.62 प्रतिशत था। 2020 में बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 76.28 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि 70.53 प्रतिशत लड़कों का रिजल्ट था। 2019 में 10वीं क्लास का रिजल्ट 68 प्रतिशत था। 77 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि लड़कों का रिजल्ट 68 फीसदी था। 

वहीं, 12 वीं क्लास में टिकेश वैष्णव ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। 2021 में 12वीं का रिजल्ट 97.43 प्रतिशत था। 2020 में 12वीं क्लास का रिजल्ट 78.59 प्रतिशत था। जबकि 2019 में  12वीं क्लास का रिजल्ट 78.43 प्रतिशत था। 

इस बार कब हुए थे बोर्ड एग्जाम
देश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल होने के बाद छत्तीसगढ़ में इस बार ऑफलाइन एग्जाम का आयोजन किया गया था। बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हुई थीं और 30 मार्च को खत्म हुई थीं। 10वीं क्लास के एग्जाम 3 मार्च से 23 मार्च तक हुए थे जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से 30 मार्च तक हुए थे।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स 

इसे भी पढ़ें-  इस दिन जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा खास गिफ्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी