Chhath Puja School Holiday Today: आज छठ के पहले दिन स्कूल खुले हैं या बंद? जानें यूपी-बिहार का स्टेटस

Published : Nov 13, 2026, 06:00 AM IST
School Holiday Today

सार

School Holiday Today: आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। जानें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में आज स्कूल खुले हैं या बंद।

Are Schools Open Today: आज शुक्रवार से 'नहाय-खाय' के साथ चार दिनों के छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। सुबह-सुबह बच्चों को तैयार करने से पहले हर माता-पिता के मन में यही सवाल है कि क्या 13 नवंबर को छठ के पहले दिन स्कूलों की छुट्टी है या क्लासेस रोज की तरह लगेंगी? हर राज्य में छठ की छुट्टियों का नियम अलग-अलग है। आइए जानते हैं कि आज बिहार, यूपी, दिल्ली और झारखंड में स्कूलों और दफ्तरों का क्या स्टेटस है...

बिहार में आज स्कूल खुले हैं या नहीं?

बिहार सरकार के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार, 13 नवंबर को कोई सरकारी छुट्टी (Gazetted Holiday) घोषित नहीं है। राज्य के सरकारी कैलेंडर में आज सामान्य छुट्टी दर्ज नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों या प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का फैसला लिया हो सकता है, इसलिए स्कूल का वॉट्सऐप ग्रुप या नोटिस जरूर चेक करें। शनिवार 14 नवंबर को खरना पर बिहार में ऐच्छिक छुट्टी (Restricted Holiday) रखी गई है। रविवार, 15 नवंबर को वीकली ऑफ है और सोमवार, 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे।

दिल्ली-NCR में आज स्कूल में छुट्टी है या नहीं?

आज 13 नवंबर (शुक्रवार): दिल्ली में आज कोई छुट्टी नहीं है। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रोज की तरह खुले हैं।

16 नवंबर (सोमवार): दिल्ली सरकार ने उषा अर्घ्य के दिन यानी सोमवार, 16 नवंबर को सरकारी दफ्तरों, स्वायत्त निकायों और सरकारी उपक्रमों (PSUs) में छुट्टी घोषित की है। लेकिन ध्यान रखें कि ये आदेश मुख्य रूप से सरकारी दफ्तरों के लिए है। सभी प्राइवेट या सरकारी स्कूलों के लिए अपने स्तर पर स्कूल प्रशासन ही छुट्टी का नोटिस जारी करेगा।

उत्तर प्रदेश में आज स्कूल बंद हैं या नहीं?

यूपी में आज 13 नवंबर को पूरे राज्य में कोई सार्वजनिक छुट्टी नहीं है, इसलिए ज्यादातर जिलों में स्कूल खुले हैं। हालांकि, पूर्वांचल के जिलों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, देवरिया और अन्य में जिला प्रशासन या स्थानीय स्कूल प्रबंधन अपने हिसाब से 15 या 16 नवंबर की छुट्टी का ऐलान करते हैं।

झारखंड में आज स्कूलों की छुट्टी है या नहीं?

झारखंड में छठ महापर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। आज नहाय-खाय के दिन वहां भी राज्य स्तर पर सामान्य छुट्टी नहीं है, लेकिन मुख्य अर्घ्य 15 और 16 नवंबर को स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी राज्य सरकारों के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर और जारी नोटिफिकेशन पर आधारित है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन द्वारा अचानक किए जाने वाले किसी भी बदलाव के लिए कृपया अपने बच्चे के स्कूल या संबंधित संस्थान के आधिकारिक मैसेज जरूर चेक करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh Family: कितनी बड़ी है अनंत सिंह की फैमिली? पत्नी नीलम देवी से लेकर भाई-बेटे और बेटियों तक, जानिए परिवार में कौन-कौन
Anant Singh Son and Daughter: कोई विदेश में पढ़ रहा तो कोई कर चुका है मास्टर्स, जानिए अनंत सिंह के 5 बच्चे क्या करते हैं?