Anant Singh Family: कितनी बड़ी है अनंत सिंह की फैमिली? पत्नी नीलम देवी से लेकर भाई-बेटे और बेटियों तक, जानिए परिवार में कौन-कौन

Published : Nov 12, 2026, 09:30 AM IST
Anant Singh Family

सार

Anant Singh Family Details: अनंत सिंह की फैमिली कितनी बड़ी है? पत्नी नीलम देवी, तीन बेटे, दो बेटियां और भाई दिलीप सिंह समेत जानिए 'छोटे सरकार' के परिवार की पूरी कहानी और किसकी क्या है पहचान।

Anant Singh Family Members Details: बिहार की राजनीति में मोकामा के अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' का नाम हमेशा चर्चा में रहता है। कभी अपनी राजनीतिक ताकत तो कभी परिवार की वजह से वह सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनंत सिंह की फैमिली कितनी बड़ी है? उनके परिवार में कौन-कौन हैं? जानिए अनंत सिंह की पूरी फैमिली डिटेल।

अनंत सिंह की पत्नी कौन हैं और कितने बच्चे हैं?

अनंत सिंह की पत्नी का नाम नीलम देवी है। वह भी बिहार की राजनीति में सक्रिय रही हैं और मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। अनंत सिंह और नीलम देवी के कुल पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम राजनंदिनी सिंह है। उनकी शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हो चुकी है। छोटी बेटी शिवांगी सिंह हैं। उनकी शादी 25 नवंबर 2026 को ऋषिकेश कुमार से होने वाली है। अनंत सिंह के तीन बेटों के नाम अंकित सिंह, अभिषेक सिंह और अभिनव सिंह हैं। अंकित और अभिषेक जुड़वां भाई हैं, जबकि अभिनव सबसे छोटे बेटे हैं।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Son and Daughter: कोई विदेश में पढ़ रहा तो कोई कर चुका है मास्टर्स, जानिए अनंत सिंह के 5 बच्चे क्या करते हैं?

अनंत सिंह के भाई कितने हैं और कौन थे दिलीप सिंह?

अनंत सिंह के पिता का नाम चंद्रदीप सिंह था। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके चार बेटे थे। इनके नाम फाजो सिंह, बिरंची सिंह, दिलीप सिंह और अनंत सिंह थे। इनमें अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह बिहार सरकार में मंत्री और मोकामा के विधायक रह चुके हैं। 1990 और 1995 में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। वहीं, फाजो सिंह और बिरंची सिंह की 1980 के दशक में स्थानीय वर्चस्व की लड़ाई के दौरान हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Career: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, जानिए क्या करती हैं?

अनंत सिंह के परिवार में किसकी क्या है पहचान?

अनंत सिंह जहां मोकामा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी भी विधायक रह चुकी हैं। बड़े भाई दिलीप सिंह का भी राजनीतिक इतिहास रहा है। अब परिवार की अगली पीढ़ी में उनके बेटों की पढ़ाई और राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh Son and Daughter: कोई विदेश में पढ़ रहा तो कोई कर चुका है मास्टर्स, जानिए अनंत सिंह के 5 बच्चे क्या करते हैं?
School Holiday Today: आज भाई दूज पर यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में छुट्टी, जानें आपके शहर का अपडेट