NASA Moon Base Challenge क्या है? चांद पर घर बनाने का आइडिया दीजिए, जीत सकते हैं 9 CR, कौन ले सकता है हिस्सा?

Published : Nov 10, 2026, 08:14 PM IST
NASA Moon Base Student Challenge

सार

NASA Moon Base Student Challenge: चांद पर घर बनाने का आइडिया देकर जीत सकते हैं करीब 9 करोड़ रुपये! NASA ने छात्रों के लिए Moon Base Challenge शुरू किया है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है लास्ट डेट।

NASA Student Competition 2027: अंतरिक्ष में इंसानों की स्थायी मौजूदगी का सपना अब सिर्फ वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों तक सीमित नहीं रहने वाला है। NASA चाहता है कि आने वाली पीढ़ी भी इस मिशन का हिस्सा बने। इसी दिशा में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने छात्रों के लिए Moon Base Student Challenge शुरू किया है। इस प्रतियोगिता में चांद पर भविष्य का ऐसा ठिकाना तैयार करने के आइडिया मांगे गए हैं, जहां अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक रह सकें और अपना काम कर सकें। खास बात यह है कि इस चुनौती के लिए कुल 10 लाख डॉलर यानी करीब 8.9 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार रखे गए हैं।

क्या है NASA का Moon Base Student Challenge?

NASA ने 8 नवंबर 2026 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर विजिटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित MAX POWER कार्यक्रम के दौरान इस प्रतियोगिता की घोषणा की। इसका मकसद छात्रों की नई सोच और तकनीकी समझ का इस्तेमाल करके भविष्य के मून बेस की चुनौतियों का समाधान तलाशना है। NASA की योजना चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के आसपास एक स्थायी बेस विकसित करने की है। यहां अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे, नई तकनीकों का परीक्षण करेंगे और भविष्य में मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की तैयारी करेंगे।

ये भी पढ़ें- कौन हैं कृष अग्रवाल? 140 रुपये के एयर फिल्टर से 10 हजार बच्चों को दिलाई साफ हवा, मिला Diana Award 2026

छात्रों को किन 6 क्षेत्रों में देने होंगे आइडिया?

प्रतियोगिता में शामिल टीमों को मून बेस से जुड़ी छह अहम जरूरतों पर काम करना होगा। जिसमें-

  • पावर जनरेशन और स्टोरेज: चांद पर बिजली बनाने और सुरक्षित रखने की तकनीक।
  • कंस्ट्रक्शन: चंद्रमा की सतह पर रहने लायक ढांचा तैयार करना।
  • लाइफ सपोर्ट सिस्टम: ऑक्सीजन, पानी और जीवन के लिए जरूरी सुविधाएं।
  • सरफेस मोबिलिटी: चांद पर चलने वाले रोवर और परिवहन के साधन।
  • कम्युनिकेशन नेटवर्क: अंतरिक्ष यात्रियों के बीच भरोसेमंद संपर्क व्यवस्था।
  • एस्ट्रोनॉट सेफ्टी: विकिरण, धूल और दूसरे खतरों से सुरक्षा।

यह चुनौती आसान नहीं होगी। चंद्रमा पर तापमान में भारी उतार-चढ़ाव होता है। वहां लंबे समय तक अंधेरा भी रहता है। इसलिए छात्रों को ऐसे समाधान देने होंगे जो बेहद कठिन परिस्थितियों में भी काम कर सकें।

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है लास्ट डेट?

इस प्रतियोगिता में अमेरिका के पात्र हाईस्कूल और पोस्ट-सेकेंडरी संस्थानों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। हर टीम में 2 से 5 छात्र और एक वयस्क कोच होना जरूरी है। खास बात यह है कि आवेदन के लिए पहले से इंजीनियरिंग विशेषज्ञ होना अनिवार्य नहीं है। इच्छुक छात्रों को NASA STEM Gateway के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जरूरी तारीखें-

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 25 जनवरी 2027
  • शुरुआती प्रोजेक्ट जमा करने की तारीख: 22 फरवरी 2027
  • फाइनलिस्ट की घोषणा: 11 मार्च 2027
  • विजेताओं की घोषणा: 6 मई 2027

ये भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Career: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, जानिए क्या करती हैं?

क्या भारतीय छात्र भी ले सकते हैं हिस्सा?

फिलहाल यह प्रतियोगिता अमेरिका के पात्र शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्रों के लिए है। हालांकि, नियमों के तहत कुछ विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे पात्र अमेरिकी संस्थान में फुल-टाइम छात्र हों और बाकी शर्तें पूरी करते हों। यानी भारत में पढ़ने वाले छात्र केवल भारतीय संस्थान में नामांकित होने के आधार पर इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं कृष अग्रवाल? 140 रुपये के एयर फिल्टर से 10 हजार बच्चों को दिलाई साफ हवा, मिला Diana Award 2026
Qantas Layoffs: 850 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, इस बड़ी एयरलाइन ने भारत को क्यों सौंपा अपना काम?