कौन हैं कृष अग्रवाल? 140 रुपये के एयर फिल्टर से 10 हजार बच्चों को दिलाई साफ हवा, मिला Diana Award 2026

Published : Nov 10, 2026, 07:22 PM IST
Krish Aggarwal Diana Award 2026

सार

Who is Krish Aggarwal: कौन हैं 16 साल के छात्र कृष अग्रवाल ने 140 रुपये का सस्ता एयर फिल्टर बनाकर 10 हजार बच्चों को साफ हवा पहुंचाई। जानिए क्या है प्रोजेक्ट वायु और कैसे मिला उन्हें Diana Award 2026।

Krish Aggarwal Project Vayu: दिल्ली की जहरीली हवा के बीच एक स्कूली छात्र ने ऐसा सस्ता समाधान तैयार किया है, जो हजारों बच्चों के लिए राहत की वजह बन रहा है। कृष अग्रवाल को इसी काम के लिए प्रतिष्ठित Diana Award 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने साथी समर्थ मित्तल के साथ मिलकर प्रोजेक्ट वायु शुरू किया, जिसके तहत सामान्य क्लासरूम फैन को ही एयर प्यूरीफायर में बदला जा सकता है। जानिए कौन हैं कृष अग्रवाल और कैसे काम करती है उनकी टेक्निक।

कृष अग्रवाल कौन हैं?

कृष अग्रवाल नई दिल्ली के संस्कृत‍ि स्कूल के छात्र हैं, जिन्होंने अपने साथी समर्थ मित्तल के साथ मिलकर प्रोजेक्ट वायु (Project Vayu) की शुरुआत की। उनका मकसद महंगे एयर प्यूरीफायर का सस्ता विकल्प तैयार करना है, ताकि कम बजट वाले स्कूलों के बच्चों को भी प्रदूषित हवा से राहत मिल सके। उन्होंने महज 140 रुपये की लागत वाला ऐसा फिल्टर विकसित किया, जिसे सामान्य क्लासरूम फैन के साथ लगाकर एयर प्यूरीफायर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके इसी सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान के लिए उन्हें डायना अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Daughter Career: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, जानिए क्या करती हैं?

क्या है प्रोजेक्ट वायु और कैसे करता है काम?

प्रोजेक्ट वायु का मकसद महंगे एयर प्यूरीफायर का ऐसा विकल्प तैयार करना है, जिसे कम बजट वाले स्कूल भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए टीम ने एक खास फिल्टर विकसित किया है, जिसे पहले से लगे सीलिंग फैन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके लिए न तो अलग मशीन की जरूरत होती है और न ही किसी तकनीकी विशेषज्ञ की।

इस फिल्टर में इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज वाले फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। ये हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषक कणों को पकड़ने में मदद करते हैं। पंखा चालू होते ही फिल्टर गुब्बारे जैसी संरचना में फैल जाता है। इससे हवा के संपर्क में आने वाला फिल्टर का क्षेत्र बढ़ता है और हवा को साफ करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

₹140 का फिल्टर, PM2.5 में 90% से ज्यादा कमी का दावा

Project Vayu के मुताबिक, इसके फिल्टर की निर्माण लागत करीब 140 रुपये है। स्कूलों को ये फिल्टर मुफ्त दिए जाते हैं और टीम हर महीने इनके रिप्लेसमेंट की व्यवस्था भी करती है। परियोजना की वेबसाइट पर दिए गए परीक्षण के नतीजों के अनुसार, बंद कमरे में एक घंटे के भीतर PM2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 11 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया। यानी परीक्षण में 90 फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज की गई।

कितने बच्चों तक पहुंचा Project Vayu?

शुरुआती चरण में इस पहल के तहत दिल्ली के 295 क्लासरूम में 602 फिल्टर लगाए गए थे। इससे करीब 8,000 छात्रों को लाभ पहुंचा। Diana Award की जानकारी के अनुसार, अब यह संख्या 10 हजार से अधिक हो चुकी है। टीम की योजना आने वाले समय में नई दिल्ली के 45 और स्कूलों तक इस पहल का विस्तार करने की है।

ये भी पढ़ें- Agniveer Scheme: अग्निवीरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 नहीं 6 साल होगी नौकरी! जानें क्या बदला

क्या है Diana Award और क्यों खास है यह सम्मान?

Diana Award की शुरुआत Princess Diana की स्मृति में की गई थी। यह सम्मान दुनिया भर के उन युवाओं को दिया जाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उल्लेखनीय काम करते हैं। Krish Aggarwal और Samarth Meattle की पहल इसलिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की बात नहीं करती, बल्कि कम खर्च में स्कूलों के बच्चों के लिए स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने का व्यावहारिक रास्ता भी दिखाती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Qantas Layoffs: 850 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, इस बड़ी एयरलाइन ने भारत को क्यों सौंपा अपना काम?
Anant Singh Daughter Career: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, जानिए क्या करती हैं?