Anant Singh Daughter Shivangi Singh Career: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या करती हैं? जानिए उनका एजुकेशन, करियर और शिवांगी सिंह के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार के बारे में।
Anant Singh Daughter Shivangi: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। 25 नवंबर 2026 को होने वाली उनकी शादी के लिए पटना के नदवां गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर शादी का पंडाल तैयार किया जा रहा है। लेकिन इस शाही शादी के बीच लोगों की दिलचस्पी सिर्फ आयोजन की भव्यता में नहीं है। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अनंत सिंह की बेटी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, क्या करती हैं?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह?
शिवांगी सिंह, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की छोटी बेटी हैं। उन्होंने अपने पिता की तरह राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं चुनी है और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आती हैं। अपनी शिक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और आगे की पढ़ाई मुंबई में की है।
ये भी पढ़ें- Laddu Protest: कोटा में लड्डू के लिए छात्रों की अनोखी जंग! बना डाली ‘लड्डू जनता पार्टी’, जानिए पूरा मामला
क्या करती हैं शिवांगी सिंह?
शिवांगी के पेशे को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है। उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बताया है, लेकिन वह किस कंपनी, संस्थान या क्षेत्र में काम करती हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने अपने जवाब में यह भी साफ किया था कि उनकी पढ़ाई और निजी जिंदगी उनके व्यक्तिगत फैसले हैं। उन्हें इन बातों पर किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है।
कौन हैं शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार?
शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। वह पटना जिले के बिहटा इलाके के रहने वाले हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट बताए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- UPSC Mains Result 2026 Date: 13 हजार उम्मीदवारों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब आएगा यूपीएससी मेन्स रिजल्ट?
10 बीघा में तैयार हो रहा शादी का पंडाल
शिवांगी की शादी के लिए नदवां गांव में भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर पंडाल बनाया जा रहा है। मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजन परोसे जाने की चर्चा है। शादी के आयोजन में भव्य सजावट और खास कार्यक्रमों की भी तैयारी है।












