इस दिन जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा खास गिफ्ट

Published : May 09, 2022, 06:06 PM IST
इस दिन जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा खास गिफ्ट

सार

कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए cgbse.nic.in पर जाना होगा।  10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 23 मार्च तक जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से 30 मार्च तक हुई थीं।

करियर डेस्क.  छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं क्लास का रिजल्ट 12 मई को घोषित किया जा सकता है। जबकि 10वीं क्लास का रिजल्ट 14 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस बार बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट  cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज चेक करते रहें।

कब होगें एग्जाम
देश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल होने के बाद छत्तीगसढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में आयोजित कराई गई थीं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 23 मार्च तक जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से 30 मार्च तक हुई थीं। बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में करीब 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 

कैसे देखें रिजल्ट
बोर्ड एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा क्योंकि बोर्ड के द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले cgbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। (लिंक एक्टिव होने के बाद)
  • अब कैंडिडेट्स यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर सब्मिट कर दें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा खास गिफ्ट
10वीं और 12वीं क्लास में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स को इस बार छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा खास गिफ्ट दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेन्द्र बघेल ने घोषणा की थी इस बार टॉप करने छात्रों को फ्री हेलिकॉप्टर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सीएम ने कहा था कि ऐसा करने से बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- मई या जून कब जारी होगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र यहां से देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

IAS पूजा सिंघल: सबसे कम उम्र में बनी ऑफीसर, तलाक के बाद सोशल मीडिया दोस्त से की दूसरी शादी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!