Weird Jobs: भालू बनकर घूमने की नौकरी! चिड़ियाघर देगा ₹14 लाख सालाना, लेकिन एक शर्त है...

Published : Jun 24, 2026, 09:58 AM IST
File Photo

सार

Highest paying weird jobs: चीन के एक चिड़ियाघर में भालू का कॉस्ट्यूम पहनने की नौकरी के लिए सालाना 14 लाख रुपये मिल रहे हैं। काम में बोलना मना है, लेकिन नाचने-कूदने की पूरी आज़ादी है। यह विज्ञापन वायरल होने के बाद सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया।

Weird jobs with high salary: नई पीढ़ी की नौकरियां भी गज़ब-गज़ब की हैं। अब तो गले में पोस्टर लटकाकर सड़क पर घूमने के भी पैसे मिलते हैं, वो भी घंटे के हिसाब से। ऐसी ही एक अजीबोगरीब नौकरी का विज्ञापन चीन के एक चिड़ियाघर ने निकाला, जो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। काम बहुत सिंपल है। सेंट्रल चीन के एक ज़ू में भालू का कॉस्ट्यूम पहनकर घूमना है और वहां आने वाले लोगों से मिलना-जुलना है। इसके बदले में सालाना 1,00,000 युआन (यानी करीब 14 लाख रुपये) की सैलरी मिलेगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन आते ही चीन के बेरोज़गार युवाओं की लाइन लग गई। लेकिन रुकिए, इस नौकरी में एक छोटा सा पेंच भी है!

'नाच सकते हो, पर गा नहीं सकते'

हेनान प्रांत के लुओहे शहर में मौजूद लुओहे वाइल्डलाइफ़ ज़ू ने यह नौकरी अपने लोकल सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। देखते ही देखते यह विज्ञापन वायरल हो गया। इस नौकरी में आपको भालू का एक मुलायम सा काला कॉस्ट्यूम पहनकर पार्क में घूमना है और मेहमानों के साथ घुलना-मिलना है। लेकिन एक शर्त है - आप बोल नहीं सकते। सिर्फ़ किसी इमरजेंसी में या मदद मांगने के लिए ही बोलने की इजाज़त है। बाकी समय में 'भालू' को सिर्फ़ गुर्राने जैसी हल्की आवाज़ें निकालने की इजाज़त होगी।

स्टार बनने का मौका

यह नौकरी 6 घंटे की शिफ्ट में होगी और महीने में चार छुट्टियां मिलेंगी। अप्लाई करने वालों की उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए, वे शारीरिक रूप से फिट होने चाहिए और महिला या पुरुष कोई भी हो सकता है। यह विज्ञापन लोगों को कूदने, नाचने, पेड़ पर चढ़ने, थक जाने पर सो जाने और दिन में सपने देखने जैसी अजीब और क्रिएटिव हरकतें करने के लिए उकसाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन में लिखा था, "आप जितने अजीब होंगे, उतने ही पॉपुलर होंगे।" खाने-पीने का भी कोई नियम नहीं है, क्योंकि ज़ू में आने वाले लोग 'भालू' को स्नैक्स खिला सकते हैं। इसलिए नौकरी करने वालों को स्नैक्स खाने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।

'पूरी आज़ादी' वाली नौकरी

चिड़ियाघर के कर्मचारी इस नई नौकरी को "हमारे इलाके की सबसे आज़ाद नौकरी" कह रहे हैं। विज्ञापन में कहा गया, "अगर आप थके हुए हैं, तो लेटकर दिन में सपने देख सकते हैं। अगर एनर्जी है, तो कूदें, नाचें, पेड़ पर चढ़ें या मछली पकड़ें। जो मन में आए, वो करें।" आगे लिखा था, "आप जितना चाहें, उतना बेतुका व्यवहार कर सकते हैं। आप जितने अजीब होंगे, उतने ही पॉपुलर होंगे।"

बोनस भी है!

यह विज्ञापन आते ही हिट हो गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मज़ाक उड़ाया कि हेनान की चिलचिलाती गर्मी में दिन भर मोटे कॉस्ट्यूम में बिना बोले रहना कितना मुश्किल होगा। वहीं, कुछ लोगों ने चिंता जताई कि इससे बच्चों को असली जानवरों के बारे में गलत जानकारी मिलेगी। ज़ू ने बताया कि यह नौकरी एक कैंपेन का हिस्सा है, ताकि ज़ू में आने वाले लोगों का जुड़ाव बढ़े। यह ज़ू मई की शुरुआत में ही स्थानीय प्रशासन की मदद से खुला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ू का दावा है कि कुछ ही दिनों में 100 से ज़्यादा लोगों ने अप्लाई किया और सारी वैकेंसी भर गईं। हालांकि, ज़ू ने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को काम पर रखा गया है। और हां, एक बोनस भी है! अगर कॉस्ट्यूम पहनने वाला 'इंसानी भालू' सोशल मीडिया पर फेमस हो जाता है, तो उसे बेसिक सैलरी से ज़्यादा कमाई करने का मौका मिलेगा। लेकिन यह रकम कितनी होगी, यह ज़ू ने नहीं बताया। चीन के चिड़ियाघरों पर सालों से यह आरोप लगते रहे हैं कि वे असली जानवरों की जगह कॉस्ट्यूम पहने इंसानों को रखते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार है जब इस तरह का कोई विज्ञापन इतना वायरल हुआ है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Notice: लंच से 1 मिनट लेट हुए तो 1 घंटा एक्स्ट्रा काम, ऑफिस के नोटिस पर मचा बवाल
Who is Avni Kejriwal: अवनि केजरीवाल कौन हैं? CBSE री-इवैल्यूएशन के बाद 500/500 स्कोर कर सुर्खियों में आईं