Who is Avni Kejriwal: अवनि केजरीवाल कौन हैं? CBSE री-इवैल्यूएशन के बाद 500/500 स्कोर कर सुर्खियों में आईं

Published : Jun 23, 2026, 03:49 PM IST
Avni Kejriwal CBSE Revaluation 500 out of 500 Perfect Score Story

सार

Who is Avni Kejriwal: रांची की अवनि केजरीवाल ने CBSE री-इवैल्यूएशन के बाद 500/500 अंक हासिल कर सबको चौंकाया, जानें उनकी सफलता की पूरी कहानी और कौन हैं अवनि केजरीवाल।

Avni Kejriwal CBSE Revaluation 500 out of 500 Perfect Score Story: CBSE Class 12 के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट्स के बाद रांची की एक छात्रा अवनि केजरीवाल इन दिनों चर्चा में हैं। DPS Sail Township की कॉमर्स स्ट्रीम की इस होनहार छात्रा ने अपने परफॉर्मेंस को नए सिरे से साबित करते हुए पांच मुख्य विषयों में 500 में से 500 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है। जानिए कौन हैं अवनि केजरीवाल और उन्होंने CBSE री-इवैल्यूएशन का विकल्प क्यों चुना था।

कौन हैं अवनि केजरीवाल?

अवनि केजरीवाल रांची स्थित DPS Sail Township स्कूल की छात्रा हैं, जिन्होंने सीबीएसई एग्जाम 2026 में कॉमर्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। उनके मुख्य विषय थे, अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स। शुरुआत में भी उनका एकेडमिक परफॉर्मेंस मजबूत माना जा रहा था, लेकिन अंग्रेजी में आए उम्मीद से कम नंबरों ने उन्हें CBSE री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया। अवनि को अंग्रेजी विषय में 100 में 81 मिले थे यानी 19 मार्क्स कटे थे, जो उनके लिए शॉकिंग था। वहीं बिजनेस स्टडीज में भी उनके 5 नंबर कम थे।  उन्हें अपने उत्तरों और तैयारी पर पूरा भरोसा था। इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने CBSE री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुना, जिसने उनके रिजल्ट को पूरी तरह बदल दिया। री-इवैल्यूएशन के बाद जब नए अंक जारी हुए तो तस्वीर बिल्कुल साफ थी। अवनि को पांचों मुख्य विषयों में 100-100 अंक और कुल 500/500 का परफेक्ट स्कोर मिले।

अवनि केजरीवाल की फैमिली बनी उनका मजबूत सपोर्ट सिस्टम

अवनि एक साधारण लेकिन सपोर्टिव परिवार से आती हैं। उनके पिता मितेश केजरीवाल व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां पूनम केजरीवाल गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि अवनि शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर और अनुशासित रही हैं। घर का माहौल और लगातार मोटिवेशन ने उनकी तैयारी को मजबूत आधार दिया, जिसका असर उनके रिजल्ट में साफ दिखता है।

टीचर्स और मेंटर की भूमिका भी अहम

अवनि अपनी सफलता का श्रेय सिर्फ खुद को नहीं देतीं। उनका मानना है कि शिक्षकों और उनके मेंटर सचित सर का मार्गदर्शन उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा। सही दिशा और लगातार फीडबैक ने उन्हें अपने विषयों में परफेक्शन तक पहुंचाया।

अब अवनि केजरीवाल का लक्ष्य है बिजनेस मैनेजमेंट

अवनि केजरीवाल अब आगे बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने CUET UG 2026 भी दिया है, ताकि देश के बेहतर कॉलेजों में एडमिशन ले सकें और अपने करियर को कॉरपोरेट दिशा दे सकें। आज अवनि सिर्फ एक टॉपर नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए एक उदाहरण बन चुकी हैं जो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने रिजल्ट पर भरोसा रखते हैं। उनकी कहानी बताती है कि सही तैयारी और सही समय पर लिया गया फैसला बड़े बदलाव ला सकता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CUET UG Result 2026 के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हाथ से निकल सकता है पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन
CUET Result 2026: कम स्कोर आने पर भी न हों परेशान, DU के ये 10 कॉलेज 500 नंबर पर भी देंगे एडमिशन!