CUET UG Result 2026 के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हाथ से निकल सकता है पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन

Published : Jun 23, 2026, 03:09 PM IST
CUET UG Result 2026

सार

CUET UG Result 2026 जारी हो गया है। स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि अच्छे रिजल्ट के बाद ये 5 बड़ी गलतियां एडमिशन रोक सकती हैं। जानिए काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट और प्रेफरेंस टिप्स।

CUET UG Result 2026 Mistakes to Avoid in Counselling: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र अब cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट देशभर की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी यूनिवर्सिटियों के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों में दाखिले के लिए जारी किया गया है। इस साल CUET UG के लिए 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सीयूईटी यूजी 2026 में सफल छात्रों के लिए एक बात समझना बेहद जरूरी है कि सिर्फ अच्छा स्कोर हासिल कर लेना ही कॉलेज में दाखिले की गारंटी नहीं है। हर साल हजारों छात्र अच्छे अंक लाने के बावजूद कुछ छोटी लेकिन गंभीर गलतियों की वजह से अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले पाते। असल में, रिजल्ट आने के बाद शुरू होने वाली काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया ही सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है। कई बार जानकारी की कमी, जल्दबाजी या गलत रणनीति छात्रों का पूरा साल प्रभावित कर देती है। अगर आप भी CUET UG 2026 के जरिए किसी केंद्रीय, राज्य या अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इन 5 बड़ी गलतियों से जरूर बचें।

कांउसलिंग डेड लाइन मिस करना पड़ सकता है भारी

रिजल्ट आने के बाद अलग-अलग यूनिवर्सिटी अपनी काउंसलिंग, रजिस्ट्रेशन और सीट अलॉटमेंट की तारीखें जारी करती हैं। कई छात्र सिर्फ रिजल्ट देखने के बाद निश्चिंत हो जाते हैं और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन पर ध्यान नहीं देते। याद रखें, एक भी रजिस्ट्रेशन या काउंसलिंग डेडलाइन छूटने पर एडमिशन का मौका खत्म हो सकता है। इसलिए जिन यूनिवर्सिटीज में आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

सिर्फ एक ही यूनिवर्सिटी पर भरोसा करना

कई छात्र सिर्फ एक ड्रीम यूनिवर्सिटी को लक्ष्य बनाकर चलते हैं। लेकिन कट-ऑफ, सीट उपलब्धता और मेरिट सूची जैसी कई चीजें अंतिम परिणाम को प्रभावित करती हैं। बेहतर रणनीति यह है कि आप अपनी रैंक और संभावित स्कोर के अनुसार कई अच्छे विकल्प तैयार रखें। इससे एडमिशन के अवसर बढ़ जाते हैं और जोखिम कम होता है।

जरूरी डॉक्सूमेंट्स पहले से तैयार न रखना

काउंसलिंग के दौरान अक्सर छात्रों को जल्दबाजी में दस्तावेज जुटाने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी सर्टिफिकेट, EWS सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें। सभी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल और हार्ड कॉपी सुरक्षित रखना भी समझदारी होगी।

प्रेफरेंस फाइलिंग में गलती करना

काउंसलिंग के दौरान कोर्स और कॉलेज की प्रेफरेंस भरना सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक होता है। कई छात्र बिना रिसर्च किए या दोस्तों की सलाह पर विकल्प भर देते हैं। कॉलेज की प्रतिष्ठा, कोर्स की गुणवत्ता, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, लोकेशन और भविष्य के करियर विकल्पों को ध्यान में रखकर ही अपनी प्राथमिकताएं तय करें। एक छोटी गलती आपकी पसंदीदा सीट किसी और को दिला सकती है।

Last-Minute Panic में गलत फैसला लेना

सीट अलॉटमेंट के दौरान कई छात्र घबराहट में जल्दबाजी वाले निर्णय ले लेते हैं। कुछ छात्र बेहतर विकल्प का इंतजार किए बिना सीट छोड़ देते हैं, जबकि कुछ बिना सोचे-समझे किसी भी कॉलेज में दाखिला ले लेते हैं। ऐसे समय में धैर्य रखना सबसे जरूरी है। सभी विकल्पों का मूल्यांकन करें, परिवार और शिक्षकों से सलाह लें और फिर अंतिम निर्णय लें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CUET Result 2026: कम स्कोर आने पर भी न हों परेशान, DU के ये 10 कॉलेज 500 नंबर पर भी देंगे एडमिशन!
Lucknow Coaching Fire: भेड़-बकरियों की तरह नहीं ठूंस सकते बच्चे! कोचिंग चलाने के लिए जरूरी हैं ये 5 परमिशन