CUET Result 2026: कम स्कोर आने पर भी न हों परेशान, DU के ये 10 कॉलेज 500 नंबर पर भी देंगे एडमिशन!

Published : Jun 23, 2026, 03:05 PM IST
CUET Result 2026

सार

CUET Result 2026 जारी हो गया है। जानिए 500 नंबर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कौन-कौन से कॉलेज मिल सकते हैं, कितनी पर्सेंटाइल अच्छा स्कोर मानी जाती है और अब आगे क्या? 

CUET UG Result 2026 Out: लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 23 जून को सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट आते ही हर तरफ दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) और जवाहर लाल नेहरू (JNU) जैसी बड़ी यूनिवर्सिटीज के कट-ऑफ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा कॉम्पटिशन डीयू में एडमिशन का होता है। अगर आपने भी इस बार परीक्षा दी है और आपका स्कोर 500 नंबर के आसपास आ रहा है, तो बिल्कुल घबराएं नहीं। डीयू के कई शानदार और नामी मिड-टियर कॉलेज ऐसे हैं, जो 500 नंबर के स्कोर पर भी आसानी से एडमिशन दे देते हैं। आइए देखते हैं उन 10 कॉलेजों की पूरी लिस्ट...

CUET Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • 'CUET Scorecard 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • Application Number और Password दर्ज करें।
  • Captcha भरकर Submit करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • PDF डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

CUET Result: मोबाइल से भी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड

अगर वेबसाइट मोबाइल पर सही तरीके से नहीं खुल रही है, तो ब्राउजर में डेस्कटॉप साइट (Desktop Site) ऑन करके लॉगिन करें। इसके बाद वही प्रक्रिया अपनाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

CUET Scorecard 2026: 500 नंबर आए हैं? DU में मिल सकता है एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिसन की लेकर कड़ा कॉम्पटिशन देखने को मिलता है, जो देश में किसी भी यूनिवर्सिटीज में सबसे ज्यादा मानी जाती है। हालांकि 500 नंबर के आसपास स्कोर करने वाले छात्रों के लिए भी कई कॉलेज ऑप्शन के रूप में मौजूद हैं, जहां वे आसानी से एडमिशन पा सकते हैं। पिछले साल भी इसी स्कोर पर इन कॉलेजों में एडमिशन मिल गया था।

CUET 2026 DU Admission: 500 नंबर पर डीयू के ये 10 कॉलेजों में चांस

किरोड़ीमल कॉलेज (Kirorimal College)

आर्यभट्ट कॉलेज (Aryabhatta College)

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (Deen Dayal Upadhyaya College)

दयाल सिंह कॉलेज (Dyal Singh College)

राजधानी कॉलेज (Rajdhani College)

कालिंदी कॉलेज (Kalindi College)

अदिति महाविद्यालय (Aditi Mahavidyalaya)

आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज (Acharya Narendra Dev College)

श्यामलाल कॉलेज (Shyamlal College)

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (Zakir Hussain Delhi College)

नोट: फाइनल एडमिशन कटऑफ, कोर्स, कैटेगरी और सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

CUET UG Result 2026: कितनी पर्सेंटाइल को माना जाता है अच्छा स्कोर?

CUET UG में 95 पर्सेंटाइल या उससे ज्यादा का स्कोर आमतौर पर अच्छा माना जाता है। ऐसे स्कोर के साथ छात्रों के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी, BHU, JNU जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के बेहतर अवसर होते हैं।

CUET UG Result 2026: 600 नंबर पर कितनी पर्सेंटाइल मिल सकती है?

एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, 750 में से 600 अंक होने पर 95+ पर्सेंटाइल मिलने की संभावना रहती है।

1000 में से 600 अंक होने पर पर्सेंटाइल करीब 75 से 80 के बीच रह सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और छात्रों के मार्गदर्शन के लिए तैयार किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आंकड़ों, रिवाइज्ड आंसर-की और पिछले सालों के रुझानों के आधार पर संभावित कट-ऑफ और कॉलेजों की लिस्ट दी गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) या किसी भी अन्य विश्वविद्यालय में एडमिशन पूरी तरह से उनकी आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया, सीटों की उपलब्धता और इस साल की अंतिम मेरिट लिस्ट पर निर्भर करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी एडमिशन या काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से पहले संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट्स (जैसे cuet.nta.nic.in और du.ac.in) पर जाकर नियमों और सूचनाओं की अच्छी तरह चेक कर लें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Coaching Fire: भेड़-बकरियों की तरह नहीं ठूंस सकते बच्चे! कोचिंग चलाने के लिए जरूरी हैं ये 5 परमिशन
Aarush Bhola BMW Salary Debate: 3-5 LPA के लिए जूझ रहे इंजीनियर, BMW खरीद रहे इन्फ्लुएंसर्स; इंटरनेट पर छिड़ी बहस