ICSE 10th Result 2022 Toppers List : तीन छात्राओं और एक छात्र को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Published : Jul 17, 2022, 05:54 PM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 10:34 PM IST
ICSE 10th Result 2022 Toppers List : तीन छात्राओं और एक छात्र को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

सार

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) जारी कर दिया गया है। इस बार का रिजल्ट 99.97 प्रतिशत है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

करियर डेस्क : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं टर्म-2 का रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) जारी कर दिया है। कुल 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स में से 99.97 प्रतिशत ने परीक्षा पास कर ली है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 99.98 फीसदी छात्राएं और 99.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं। देशभर में चार स्टूडेंट्स ने समान अंक प्राप्त कर टॉप किया है। फर्स्ट रैंक पर तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्हें 499 अंक यानी 99.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। जबकि सेकेंड पोजिशन पर 34 स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें 99.6 परसेंट मार्क्स मिले हैं। वहीं, 71 छात्रों को देशभर में तीसरा स्थान मिला है।

ICSE 10th Result 2022 Toppers List
रैंक 1 - हरगुन कौर मथारू,  पुणे, सेंट मैरी स्कूल  
रैंक 1- अनिका गुप्ता, कानपुर, शेलिंग हाउस स्कूल
रैंक 1- कनिष्का मित्तल, लखनऊ, सिटी मोंटेसरी स्कूल
रैंक 1-पुष्कर त्रिपाठी, बलरामपुर  जीसस एंड मैरी स्कूल और कॉलेज  

ICSE 10th Results 2022 Sector Wise
उत्तर भारत से 79,918 स्टूडेंट्स पास
पूर्वी भारत से 73,370 छात्र-छात्राएं पास
पश्चिम भारत से 31,026 स्टूडेंट्स पास
दक्षिण भारत से 46, 092 स्टूडेंट्स पास 
ओवरसीज- 598 छात्र-छात्राएं पास

10वीं में फेल छात्रों की संख्या
ICSE 10वीं के रिजल्ट में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सिर्फ 59 है। देशभर में 43 छात्र और 16 छात्राएं फेल हुई हैं। अब अगर इसे प्रतिशत में देखें तो 0.03 परसेंट लड़के और 0.02 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा पास करने में सफल नहीं हो पाई हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को चिंता करने की जरुरत नहीं है। बोर्ड की तरफ से उन्हें कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। जिसमें शामिल होकर, अच्छा प्रदर्शन कर वे अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।
 
इसे भी पढ़ें
ICSE 10th Result 2022 Declared: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप पोजिशन पर चार छात्र, मिले 99.8% मार्क्स

ICSE 10th Result 2022: अगर नहीं आए इतने मार्क्स तो हो जाएंगे फेल, यहां जानें पास होने कितने नंबर जरूरी


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर