महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षाएं रद्द, मई के अंत में हो सकते हैं 12वीं के एग्जाम

Published : Apr 20, 2021, 07:10 PM ISTUpdated : Apr 20, 2021, 07:15 PM IST
महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षाएं रद्द, मई के अंत में हो सकते हैं 12वीं के एग्जाम

सार

कोरोना संक्रमण के कारण पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। लेकिन राज्य में बेकाबू होते हालात को देखते हुए 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यहां 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत और 10वीं की परीक्षाएं जून में कराने का प्रस्ताव था। 

करियर डेस्क. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य में 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

 

 

क्या कहा वर्षा गायकवाड़ ने 
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर कहा- कोविड -19 महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। हमारे छात्रों और शिक्षकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हो रही थी मांग
महाराष्ट्र में लोग महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से महाराष्ट्र के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। 

जून में था प्रस्ताव
महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थागित कर दी गईं थीं। राज्य की शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा था- यह समय परीक्षा के अनुकूल नहीं है इस कारण परीक्षाओं को स्थागित किया जा रहा है। यहां 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत और 10वीं की परीक्षाएं जून में कराने का प्रस्ताव था। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!