CLAT 2022: पहले सेशन की एग्जाम डेट बढ़ी, अब 9 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे कैंडिडेट्स

CLAT 2022 Exam Date Revised पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 थी उसे बढ़ाकर 9 मई 2022 कर दिया गया है। वहीं, इसकी एग्जाम डेट जो कि 8 मई 2022 थी उसको भी बढ़ाकर 19 जून 2022 कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 4:41 AM IST

करियर डेस्क. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (Consortium of National Law Universities) ने विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT 2022 Exam) के पहले सत्र के लिए CLAT 2022 परीक्षा तिथि को रिवाइज्ड करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ( CLAT 2022) को स्थगित कर दिया गया है और अब पहले सेशन के लिए एग्जाम 19 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाकर संशोधित CLAT 2022 को देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- BSEB 12th class: इस दिन आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे कैंडिडेट्स

रजिस्ट्रेशन की भी तारीख बढ़ी
पहले सेशन की एग्जाम कैंसिल करने के साथ ही राष्ट्रीय विधि संघ ने इसके रजिस्ट्रेशन की डेट में भी परिवर्तन किया है। पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 थी उसे बढ़ाकर 9 मई 2022 कर दिया गया है। वहीं, इसकी एग्जाम डेट जो कि 8 मई 2022 थी उसको भी बढ़ाकर 19 जून 2022 कर दिया है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इन परिवर्तनों को नोट कर लें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

CLAT 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
सबसे पहले कैंडिडेट्स को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
होमपेज पर 'CLAT 2022'के लिंक पर क्लिक करें।
यहां ऑनलाइन करने के लिए कैंडिडेट्स पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन करें।
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके CLAT 2022 आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें- JEE Main Exam की डेट में हुआ बदलाव, अब 21 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

कितनी है फीस
CLAT 2022 आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 4 हजार रुपए हैं। एससी और एसटी वर्ग के तहत आवेदन करने वालों के लिए कैंडिडेट्स को 3,500 रुपए देने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल साइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

Share this article
click me!