कोरोना: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक सभी कक्षाएं निलंबित, वेबसाईट पर मुहैया कराया जाएगा स्टडी मटेरियल

Published : Mar 12, 2020, 10:51 PM ISTUpdated : Mar 12, 2020, 11:33 PM IST
कोरोना: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक सभी कक्षाएं निलंबित, वेबसाईट पर मुहैया कराया जाएगा स्टडी मटेरियल

सार

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को कहा कि सभी स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की गृह परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाती हैं।  


नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को कहा कि सभी स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की गृह परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाती हैं।

यूनिवर्सिटी ने सभी कक्षाएं और समारोह भी रद्द किए

विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘ स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के शिक्षण प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए सभी विभागों/कॉलेजों/केन्द्रों के शिक्षक हर सप्ताह वेबसाइट पर अध्ययन सामग्री मुहैया कराएंगे।’’ उसने कहा कि संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और समूह गतिविधियों सहित सभी कार्यक्रम भी रद्द किए जाते हैं। 31 मार्च के बाद स्थिति का फिर आकलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के 74 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में छह लोग इससे संक्रमित हैं।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!