
CTET Admit Card 2026 Out: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी एडमिट कार्ड2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना ई-एडमिट कार्ड CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर ही उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलेगी।
CBSE द्वारा आयोजित CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
CTET Admit Card 2026 Download Link
यदि किसी उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर या अन्य किसी भी तरह की जानकारी में गड़बड़ी नजर आती है, तो उसे तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी का मिलान कन्फर्मेशन पेज से जरूर करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
CBSE ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल उसी एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश मिलेगा, जो आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया हो। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं। CTET Admit Card 2026 से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी और अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।