UPSC CSE 2026: यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन शुरू, जानें कितनी वैकेंसी और कब तक भर सकते हैं फॉर्म

Published : Feb 05, 2026, 11:50 AM IST
UPSC Civil Services Exam 2026

सार

UPSC Civil Services Exam 2026 Registration: यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें पूरी आवेदन प्रक्रिया, वैकेंसी डिटेल और रजिस्ट्रेशन लिंक।

UPSC Civil Services Exam 2026 Registration Link: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें हर साल लाखों युवा भाग लेते हैं। इस बार भी आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं और इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार कुल 933 वैकेंसी है। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन नीचे भी दिए गए हैं।

UPSC Exam 2026 Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं आवदेन?

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

UPSC Civil Services Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। केंद्र या राज्य सरकार द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय, संसद के अधिनियम से बने संस्थान या UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होना मान्य होगा। इसके अलावा, समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले नहीं और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।

UPSC Civil Services Application Fee: आवेदन शुल्क कितना है?

सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC, ST और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, Visa, Master, RuPay और UPI जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए चयनित होंगे, उन्हें प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद 10 दिनों की विंडो में 200 रुपये की अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी।

UPSC Civil Services Exam 2026 How to Apply: आवेदन कैसे करें

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद UPSC Civil Services Exam 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन की कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

UPSC Civil Services Exam 2026 Detailed Notification Here

UPSC Civil Services Exam 2026 Direct link to Apply Here

कितने चरणों में होगी UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026

UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो पाते हैं। इसलिए अभी से सही रणनीति और सिलेबस के साथ तैयारी शुरू करना बेहद जरूरी है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 से जुड़ी किसी भी ताजा अपडेट, नोटिफिकेशन या बदलाव की जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Private School Fees: बढ़ती स्कूल फीस को लेकर डॉक्टर का इमोशनल पोस्ट वायरल