
UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम में शामिल देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आपने दिसंबर-जनवरी में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आप अपने नतीजे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर ही JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. एडमिशन के लिए योग्य उम्मीदवार तय होते हैं।
UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित हुई थी और इसमें लगभग 9,93,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 7,35,614 उम्मीदवार उपस्थित हुए। देशभर में 663 परीक्षा केंद्रों पर 283 शहरों में यह परीक्षा संपन्न हुई।
UGC NET दिसंबर 2025 के रिजल्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। जिसके अनुसार-
अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को यह स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
UGC NET December Result 2025 Direct Link
NTA ने सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी जारी कर दी है। कट-ऑफ और फाइनल आंसर की के लिए डायरेक्ट लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान दें, रिजल्ट रिवैल्यू या री-चेकिंग के लिए नहीं भेजा जा सकता।
UGC NET December 2025 Direct link to Check Cut Offs
UGC Net December 2025 Final Answer Key Direct Link
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।