CUET UG Session-2 Exam 2022 Admit Card : 4 अगस्त से सीयूईटी यूजी सेशन-2 एग्जाम, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Published : Jul 31, 2022, 12:52 PM IST
CUET UG Session-2 Exam 2022 Admit Card : 4 अगस्त से सीयूईटी यूजी सेशन-2 एग्जाम, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

सार

CUET UG 2022 नीट के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। पहली बार हो रहे इस एग्जाम के लिए 14.7 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। देश और देश के बाहर करीब 510 शहरों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सेशन-1 एग्जाम में 8 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए।

करियर डेस्क :  कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( CUET UG 2022) के दूसरे सेशन की शुरुआत होने जा रही है। 4 अगस्त, 2022 से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसका एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ही 31 जुलाई, 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी सेशन-2 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। बता दें कि इसका पहला सेशन समाप्त हो चुका है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए लॉग-इन क्रेडेंशियल्स की जरुरत पड़ेगी।

CUET UG Session-2 Exam 2022
सीयूईटी यूजी सेशन-2 एग्जाम 4 अगस्त, 2022 से शुरू हो रहा है जो 20 अगस्त, 2022 तक चलेगा। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके दूसरे चरण में 6 लाख 80 हजार के करीब उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के पहले सेशन की परीक्षाएं समाप्त चुकी हैं। 15, 16, 19 और 20 जुलाई को देशभर में एग्जाम आयोजित किया गया था। बता दें कि जुलाई में एग्जाम सेंटर में बदलाव और गड़बड़ी के चलते कई छात्र परीक्षा नहीं दे सके थे, इसलिए कहा जा रहा है कि सेकेंड फेज में एनटीए एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर सकता है। बता दें कि सेशन-1 में एग्जाम नहीं दे पाए छात्र, सेशन-2 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

How to Download CUET UG Session-2 Admit Card 2022

  • सबसे पहले एऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉग इन करें
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा
  • अब इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट आउट ले लें

इसे भी पढ़ें
CUET UG 2022: कोई भागते-दौड़ते सेंटर पहुंचा, किसी की छूटी परीक्षा, लेकिन पेपर के बाद रिलैक्स दिखे छात्र,Photos

CUET एग्जाम से पहले न हो कन्फ्यूज, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़े आपके हर सवाल का आसान जबाव

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन