
करियर डेस्क: कहते हैं ना कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। दिल्ली की काव्या चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। काव्या ने JEE मेन में 100 पर्सेटाइल लाकर इतिहास ही रच दिया। अभी तक ये कारनामा सिर्फ लड़के करते थे। लेकिन JEE 2021 के रिजल्ट्स में काव्या ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। दिल्ली की काव्या ने पूरे 100 पर्सेटाइल पाए हैं।
फरवरी में आए मार्क्स से नहीं थी खुश
काव्या ने JEE मेन के फरवरी सत्र में 99.97 पर्सेटाइल पाया था। लेकिन वो इससे खुश नहीं थी। इस वजह से उन्होंने मार्च में फिर से एग्जाम दिया और इस बार 100 पर्सेटाइल पाया। इसके लिए काव्या ने अपने कमजोर हिस्से पर ज्यादा ध्यान दिया। काव्या ने बताया कि फरवरी में दिए एग्जाम में केमिस्ट्री में उन्हें कम अंक मिले थे। इस वजह से मार्च में उन्होंने इसपर ज्यादा फोकस किया। इसी का नतीजा हुआ कि उन्हें 100 पर्सेटाइल मिले।
बचपन से ही थी मेधावी
फरवरी में आए रिजल्ट्स के बाद ही काव्या ने ऐलान कर दिया था कि वो दुबारा एग्जाम देंगी। इसके बाद से ही काव्या चर्चा में आ गई थी। कई लोगों ने उनके 99.97 पर्सेटाइल आने के बाद भी नाखुश होने को लेकर काफी मजाक बनाया था। लेकिन मार्च में उन्होंने 100 पर्सेटाइल लाकर रिकॉर्ड ही बना दिया। काव्या बचपन से ही मेधावी स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने 9th क्लास से ही रीजनल मैथ्स ओलंपियाड क्वालीफाई किया था। इसके बाद 10th में भी उन्होंने इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड क्वालीफाई कर होमी जहांगीर भाभा सेंटर मुम्बई में आयोजित कैंप में जगह बनाई थी।
कुल 13 स्टूडेंट्स ने पाए फुल मार्क्स
JEE मेन की परीक्षा का आयोजन 16 से 18 मार्च के बीच किया गया था। लाखों बच्चों के इसमें शामिल होने के बाद भी इसका रिजल्ट रिकॉर्ड 6 दिन में जारी कर दिया गया। इस बार परीक्षा में दिल्ली और महाराष्ट्र के बच्चों ने बाजी मारी। दोनों राज्यों के दो-दो होनहारों ने 100 पर्सेटाइल पाया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार से 1 स्टूडेंट ने भी टोटल पर्सेटाइल पाया है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi