फरवरी में आए 99.97 पर्सेटाइल से थी नाखुश, दिल्ली की छोरी ने JEE मेन मार्च सत्र में रचा दिया इतिहास

National Testing Agency (NTA) ने 24 मार्च को रात 10 बजकर 43 मिनट पर JEE मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में कुल 13 बच्चों ने टोटल 100 पर्सेटाइल पाए हैं। ये रिजल्ट और भी कई मायनों में हर बार से अलग साबित हुआ। साथ ही दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने इसमें पूरे 300 अंक लाकर रिकॉर्ड ही बना डाला। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2021 6:44 AM IST

करियर डेस्क: कहते हैं ना कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। दिल्ली की काव्या चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। काव्या ने JEE मेन में 100 पर्सेटाइल लाकर इतिहास ही रच दिया। अभी तक ये कारनामा सिर्फ लड़के करते थे। लेकिन JEE 2021 के रिजल्ट्स में काव्या ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। दिल्ली की काव्या ने पूरे 100 पर्सेटाइल पाए हैं।  

फरवरी में आए मार्क्स से नहीं थी खुश 
काव्या ने JEE मेन के फरवरी सत्र में 99.97 पर्सेटाइल पाया था। लेकिन वो इससे खुश नहीं थी। इस वजह से उन्होंने मार्च में फिर से एग्जाम दिया और इस बार 100 पर्सेटाइल पाया। इसके लिए काव्या ने अपने कमजोर हिस्से पर ज्यादा ध्यान दिया। काव्या ने बताया कि फरवरी में दिए एग्जाम में केमिस्ट्री में उन्हें कम अंक मिले थे। इस वजह से मार्च में उन्होंने इसपर ज्यादा फोकस किया। इसी का नतीजा  हुआ कि उन्हें 100 पर्सेटाइल मिले। 

Latest Videos

बचपन से ही थी मेधावी 
फरवरी में आए रिजल्ट्स के बाद ही काव्या ने ऐलान कर दिया था कि वो दुबारा एग्जाम देंगी। इसके बाद से ही काव्या चर्चा में आ गई थी। कई लोगों ने उनके 99.97 पर्सेटाइल आने के बाद भी नाखुश होने को लेकर काफी मजाक बनाया था। लेकिन मार्च में उन्होंने 100 पर्सेटाइल लाकर रिकॉर्ड ही बना दिया। काव्या बचपन से ही मेधावी स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने 9th क्लास से ही रीजनल मैथ्स ओलंपियाड क्वालीफाई किया था। इसके बाद 10th में भी उन्होंने इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड क्वालीफाई कर होमी जहांगीर भाभा सेंटर मुम्बई में आयोजित कैंप में जगह बनाई थी। 

कुल 13 स्टूडेंट्स ने पाए फुल मार्क्स 
JEE मेन की परीक्षा का आयोजन 16 से 18 मार्च के बीच किया गया था। लाखों बच्चों के इसमें शामिल होने के बाद भी इसका रिजल्ट रिकॉर्ड 6 दिन में जारी कर दिया गया। इस बार परीक्षा में दिल्ली और महाराष्ट्र के बच्चों ने बाजी मारी। दोनों राज्यों के दो-दो होनहारों ने 100 पर्सेटाइल पाया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार से 1 स्टूडेंट ने भी टोटल पर्सेटाइल पाया है।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election