
करियर डेस्क. दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) अपना एकेडमिक कैलेंडर (Academic Calendar) जारी कर दिया है। स्नातक और स्नातकोत्तर (Undergraduate and Postgraduate) कोर्स के फर्स्ट ईयर के क्लास 22 नवंबर से शुरू होंगी। प्रारंभिक ब्रेक और प्रैक्टिकल सेशन (practical sessions) 11 मार्च से 20 मार्च, 2022 तक होगा। पूरा एकेडमिक कलैंडर देखने के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर एकेडमिक शेड्यूल देख सकते हैं।
कब से होंगे एग्जाम
पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 7 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए, प्रथम वर्ष की कक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी और प्रारंभिक अवकाश 20 मार्च से शुरू होगा और 29 मार्च, 2022 को समाप्त होगा। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल, 2022 को समाप्त होंगी।
एडमिशन भी शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को पहली सूची घोषित होने के बाद से 68,800 से अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। वहीं, कुछ छात्र अभी भी एडमिशन करा रहे हैं। वेबसाइट पर छात्रों के दाखिले के ऑप्शन दिए गए हैं।
पांचवी कटऑफ के लिए एडमिशन शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में पांचवी कटऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कटऑफ के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय में 10 नवंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग कटऑफ और एक स्पेशल कटऑफ (special cutoff)के आधार पर स्वीकृत किए गए हैं।
कोरोना के कारण प्रभावित हुई थी पढ़ाई
कोरोना महामारी के कारण डीयू समेत सभी शिक्षण संस्थानों में पढाई प्रभावित हुई थी। महामारी के चलते संस्थान कई महीनों तक बंद रहे। हालांकि, हालात सुधरने पर इन्हें फिर से खोला गया। कुछ संस्थानों ने ऑफलाइन पढ़ाई सितंबर तो कुछ ने अक्टूबर में शुरू करवा दी। अब दिल्ली विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर (प्रथम वर्ष) के स्टूडेंट्स के लिए कक्षाएं इसी महीने शुरू होने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions:अपने जिले का IAS बनने के बाद 2 काम कौन से करेंगे? जानें कैंडिडेट का जवाब
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi