DU Admission 2022: आज आएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की पहली कट ऑफ लिस्ट, ऐसे चेक करें

छात्र अलॉट की गई सीट को 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2022 तक सेलेक्ट कर सकेंगे। इसके बाद 22 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज में आवेदन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिकेशन का काम चलेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 18 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क : दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में यूजी के पहले और दूसरे फेज के एडमिशन (DU Admission 2022) की पहली कट ऑफ लिस्ट आज जारी होने जा रही है। CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट (DU UG First Cut Off List 2022) आज शाम पांच बजे रिलीज कर दी जाएगी। सीयूईटी 2022 के माध्यम से डीयू में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके जुड़ी डिटेल्स..

डीयू एडमिशन का पूरा शेड्यूल
आज शाम 5 बजे पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
स्टूडेंट्स 21 अक्टूबर, 2022 की शाम 5 बजे तक मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन का दावा कर सकते हैं।
22 अक्टूबर, 2022 तक डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन का काम चलेगा।
24 अक्टूबर, 2022 की शाम 5 बजे तक फीस भुगतान किया जा सकेगाष

How To Check DU UG First Cut Off List 2022

राउंड 2 और राउंड 3 की लिस्ट आने की तारीख
दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरे राउंड की खाली सीटों की जानकारी 25 अक्टूबर, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अक्टूबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके बाद सीएसएएस के तीसरे राउंड की अलॉटमेंट प्रक्रिया 4 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक और फिर राउंड वन स्पॉट अलोकेशन राउंड 17 नवंबर, 2022 को होगा। तीसरी और फाइनल मेरिट लिस्ट में एडमिशन पाने वाले छात्रों को 26 नवंबर, 2022 तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते से नए सेशन की शुरुआत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें
पहली कट ऑफ लिस्ट से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज, जहां से कर सकते हैं बीकॉम ऑनर्स

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले देखें टॉप कॉलेजों की लिस्ट

 

Share this article
click me!