
करियर डेस्क : दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में पहले राउंड की एडमिशन के लिए करीब 80 हजार कैंडिडेट्स को उनकी सीटें अलॉट कर दी गई हैं। बुधवार शाम 5 बजे पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की तरफ से ये भी नोटिस जारी किया गया, जिसकी वजह से किसी स्टूडेंट्स का एडमिशन (DU Admission 2022) और रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जा सकता है। सीट आवंटन की विंडो दो दिन तक ओपन की गई है। छात्रों को इन्हीं दो दिन में अपना आवंटन स्वीकार करना होगा। शुक्रवार शाम 4.59 बजे तक यह विंडो खुली रहेगी।
पहले राउंड में 80 हजार सीटें अलॉट
पहले राउंड में डीयू ने करीब 80,000 सीटों के लिए अलॉटमेंट जारी की है। जबकि डीयू में यूजी की 70,000 सीटें ही हैं। इसके पीछे का कारण है कि यूनिवर्सिटी में पहले राउंड में अनारक्षित, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए हर कॉलेज के प्रत्येक कोर्स में 20 प्रतिशत अतिरिक्त और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PWD कैटेगरी के लिए 30 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन करने का फैसला लिया है।
सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा
जब उम्मीदवार अपना आवंटन स्वीकार कर लेंगे तो संबंधित कॉलेज योग्यता और डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के आधार पर एडमिशन को स्वीकार या अस्वीकार भी कर सकता है। शनिवार शाम 5 बजे तक इस प्रक्रिया का पूरा करना पड़ेगा। अगर उम्मीदवार किसी भी तरह का सवाल पूछना चाहते हैं तो वे क्वेरी टैब पर इसके उठा सकेंगे। यह ऑप्शन उनके पर्सनल डैशबोर्ड में उपलब्ध है। एडमिशन स्वीकार होने के बाद उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन पेमेंट की जाएगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख सोमवार 24 अक्टूबर शाम 4.59 बजे तक है। इसके बाद पहले राउंड का एडमिशन बंद हो जाएगा।
इन पांच आधार पर रद्द हो सकता है एडमिशन
बता दें कि सीट अलॉटमेंट के साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों की तरफ से सभी संबंधित कॉलेजों को आदेश दिया गया है कि सिर्फ पांच कारणों से ही किसी उम्मीदवार का एडमिशन कैंसिल किया जा सकता है। इसके अलावा उनका प्रवेश रद्द नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले देखें टॉप कॉलेजों की लिस्ट
CUET UG Admission 2022: देश की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की लिस्ट, यहां एडमिशन फ्यूचर के लिए बेस्ट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi