इस स्कूल में हर क्लास की फीस एक जैसी नहीं है। इंटरनेशनल बोर्ड में जाने पर फीस काफी बढ़ जाती है। 8वीं से 10वीं तक कैम्ब्रिज IGCSE पैटर्न पर पढ़ाई होती है। वहीं 11वीं और 12वीं में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम चलता है। ICSE पैटर्न को स्कूल धीरे-धीरे बंद कर रहा है। इंटरनेशनल लेवल की पढ़ाई के लिए खास ट्रेनिंग पाए हुए टीचर्स, प्रोजेक्ट्स और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज होती हैं, जिससे फीस ज्यादा लगती है।
पढ़ाई के अलावा बच्चों को बाकी फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए स्कूल में शानदार सुविधाएं हैं।
क्लासरूम और लैब: करीब 1.3 लाख स्क्वायर फीट का कैंपस है, जिसमें 60 से ज्यादा एसी क्लासरूम और साइंस लैब हैं।
लाइब्रेरी: यहां 40,000 से ज्यादा किताबें और डिजिटल बुक्स मौजूद हैं।
आर्ट और म्यूजिक: आर्ट, म्यूजिक, लैंग्वेज और कंप्यूटर के लिए अलग कमरे हैं। प्रोग्राम्स के लिए एक खास परफॉर्मेंस एरिया भी है।
स्पोर्ट्स: 2.3 एकड़ का प्लेग्राउंड, बास्केटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल कोर्ट और योगा रूम है।
अन्य सुविधाएं: मेडिकल सेंटर, ऑडियो-विजुअल ऑडिटोरियम और दो डाइनिंग हॉल हैं, जहां बच्चों को शाकाहारी खाना और स्नैक्स मिलते हैं।