
DU CSAS Round 1 Seat Allotment List 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। DU CSAS Round 1 Seat Allocation List 2026 आज 16 जुलाई शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 के तहत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और कॉलेज-कोर्स की प्राथमिकताएं लॉक की थीं, वे अब अपने स्टूडेंट डैशबोर्ड पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज और किस प्रोग्राम में सीट मिली है।
DU CSAS Round 1 Seat Allotment List 2026 Official Website Direct link
अगर किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट मिलती है, तो उसे 16 जुलाई शाम 5 बजे से 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक "Accept Allotted Seat" विकल्प चुनना होगा। तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवार CSAS 2026 की आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकता है। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन करेगा। यदि किसी दस्तावेज या जानकारी में स्पष्टीकरण की जरूरत होगी तो इसकी सूचना उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर दी जाएगी। कॉलेज से मंजूरी मिलने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करने का ऑप्शन एक्टिव होगा। 21 जुलाई रात 11:59 बजे तक फीस जमा करना अनिवार्य होगा, तभी प्रोविजनल एडमिशन पूरा माना जाएगा।
ये भी पढ़ें- इसरो वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर क्या है नया नियम?
पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई 2026 को DU CSAS का दूसरा सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिलेगी या वे अगले विकल्प का इंतजार करना चाहते हैं, उनके लिए यह चरण अहम रहेगा।
इस बार DU CSAS 2026 में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है। कुल 2,73,751 उम्मीदवारों ने शुरुआती रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 2,18,284 छात्रों ने Phase-I प्रोफाइल पूरी की। इनमें से 2,08,043 उम्मीदवारों ने अपनी अंतिम कॉलेज और प्रोग्राम प्राथमिकताएं लॉक कीं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस वर्ष 69 कॉलेजों और विभागों में 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 71,624 सीटें उपलब्ध हैं। यानी औसतन हर सीट पर लगभग तीन उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, सत्यापित आवेदकों में 55.2 प्रतिशत छात्राएं और 44.8 प्रतिशत छात्र शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- UK कंपनी में काम कर रहे भारतीय इंजीनियर ने बताया नौकरी का सबसे बड़ा फायदा
सिम्युलेटेड रैंकिंग के आधार पर मिरांडा हाउस, एसआरसीसी और हिंदू कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित नॉर्थ कैंपस कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार भी ऊंचे CUET UG स्कोर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को आज पहले राउंड में सीट मिलती है, उन्हें समय पर सीट स्वीकार करने, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर नजर रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करने में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यही कदम उनके DU एडमिशन को आगे बढ़ाएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।