इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? ये 5 गलतियां तुरंत सुधारें

Published : Jul 15, 2026, 01:42 PM IST
Job Interview Mistakes

सार

Job Interview Tips: इंटरव्यू में बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं? जानिए 5 आम गलतियां जो नौकरी मिलने में बड़ी रुकावट बनती हैं और उन्हें सुधारने के आसान तरीके।

Job Interview Mistakes: आज के समय में अच्छी डिग्री, शानदार स्किल्स और अनुभव होने के बावजूद कई उम्मीदवार इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाते। अक्सर लोग मान लेते हैं कि उनकी योग्यता कम है, जबकि सच यह है कि कई बार रिजेक्शन की वजह इंटरव्यू के दौरान की गई कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिन पर उम्मीदवार का ध्यान ही नहीं जाता। अच्छी बात यह है कि इन कमियों को समय रहते सुधारा जाए तो अगला इंटरव्यू आपके पक्ष में जा सकता है। अगर आप भी लगातार इंटरव्यू में रिजेक्ट हो रहे हैं, तो इन पांच बातों पर जरूर काम करें।

1. कंपनी के बारे में जानकारी लिए बिना इंटरव्यू में पहुंचना

इंटरव्यू लेने वाला सबसे पहले यही समझना चाहता है कि उम्मीदवार उस कंपनी और भूमिका को कितना गंभीरता से ले रहा है। अगर आपको कंपनी के काम, उसके प्रोडक्ट, सर्विस या जॉब प्रोफाइल की बेसिक जानकारी भी नहीं है, तो पहला प्रभाव कमजोर पड़ सकता है। इंटरव्यू से पहले कंपनी की वेबसाइट, हाल की गतिविधियों और जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ना बेहतर रहता है।

2. सिर्फ जवाब याद करना, बातचीत का तरीका नहीं

कई उम्मीदवार इंटरनेट से सवाल और उनके जवाब रटकर इंटरव्यू में पहुंचते हैं। लेकिन इंटरव्यू कोई लिखित परीक्षा नहीं है। यहां आपकी सोच, समझ और संवाद करने का तरीका भी देखा जाता है। सवाल का जवाब स्वाभाविक तरीके से दें और अपनी बात उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करें। इससे आत्मविश्वास भी नजर आता है।

3. बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान न देना

आपके शब्द जितना असर डालते हैं, उतना ही असर आपकी बॉडी लैंग्वेज भी छोड़ती है। आंख मिलाकर बात करना, सही तरीके से बैठना, मुस्कुराकर अभिवादन करना और बीच-बीच में ध्यान से सुनना, ये छोटी बातें इंटरव्यूअर पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। घबराहट होना सामान्य है, लेकिन उसे अपने व्यवहार पर हावी न होने दें।

4. अपनी उपलब्धियां बताने से बचना

कई उम्मीदवार विनम्रता के नाम पर अपनी उपलब्धियों का जिक्र ही नहीं करते। इंटरव्यू में यह बताना जरूरी है कि आपने किस प्रोजेक्ट में क्या योगदान दिया, कौन-सी समस्या हल की और उससे क्या परिणाम मिले। ध्यान रखें, अपनी बात फैक्ट्स के साथ रखें, बढ़ा-चढ़ाकर नहीं।

5. इंटरव्यू खत्म होते ही बिना सवाल पूछे निकल जाना

जब इंटरव्यूअर पूछे कि क्या आपके मन में कोई सवाल है, तो नहीं कहकर तुरंत बातचीत खत्म करना सही स्ट्रेटजी नहीं मानी जाती। आप जॉब की जिम्मेदारियों, टीम, ट्रेनिंग या अगले सिलेक्शन स्टेप्स के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि आप इस अवसर को गंभीरता से देख रहे हैं।

रिजेक्शन को फीडबैक की तरह लें, हार की तरह नहीं

हर इंटरव्यू एक नया अनुभव देता है। अगर किसी इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली, तो यह समझने की कोशिश करें कि किन पहलुओं में सुधार की जरूरत है। तैयारी, कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास और सही रिसर्च पर लगातार काम करने वाले उम्मीदवारों के सफल होने की संभावना हमेशा बढ़ जाती है। याद रखें, कई बार नौकरी आपके नॉलेज से नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता से भी मिलती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए छोड़ा SUV का सपना, IIM से निकलते ही बेटे ने दिया इमोशनल सरप्राइज
IIT में सिलेक्शन नहीं चाहता था ये लड़का, इसलिए एंट्रेंस एग्जाम में जानबूझकर दिए गलत जवाब, आज जी रहा अपनी पसंद की जिंदगी