
पढ़ाना-लिखाना आजकल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत महंगा हो गया है। हम अक्सर सुनते हैं कि भारत, अमेरिका या यूरोप में प्री-स्कूल से ही बच्चों की पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी बीच, दुबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दुबई में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर वेरोनिका ने अपनी बेटी की स्कूल की पढ़ाई पर होने वाले सालाना खर्च का ब्योरा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बेटी की सिर्फ ट्यूशन फीस ही साल में करीब 55,000 दिरहम यानी लगभग 14।34 लाख रुपये है। इसके अलावा स्कूल बस, यूनिफॉर्म और असेसमेंट जैसी चीजों के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं।
वेरोनिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है, 'दुबई के स्कूल में असल में कितना खर्च आता है?' उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने हाल ही में दुबई के GEMS International School में एडमिशन लिया है। स्कूल ने एडमिशन से पहले एक असेसमेंट के लिए 525 दिरहम (करीब 13,000 रुपये) लिए। इसके बाद, सालाना ट्यूशन फीस 55,000 दिरहम है। वेरोनिका ने यह भी साफ किया कि इस फीस को किश्तों में चुकाने की सुविधा है। लेकिन कहानी सिर्फ ट्यूशन फीस पर खत्म नहीं होती।
घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने वाली बस के लिए साल में 12,000 दिरहम (करीब 3।12 लाख रुपये) अलग से देने पड़ते हैं। स्कूल यूनिफॉर्म पर करीब 1,000 दिरहम (लगभग 26,000 रुपये) का खर्च आता है। वेरोनिका कहती हैं कि जिस खर्च ने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान किया, वह खाने का था। ट्यूशन फीस में खाना शामिल नहीं है। वह बताती हैं कि बेटी का लंच हर सुबह घर पर तैयार करके लंच बॉक्स में देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर, बेटी की पढ़ाई पर एक साल में करीब 14।34 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दुबई में पढ़ाई के खर्च को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने कहा कि यह रकम बहुत ज्यादा है, तो वहीं कुछ ने बताया कि दुबई में इससे कम फीस वाले स्कूल भी मौजूद हैं। इसके साथ ही, कई लोगों ने खाड़ी देशों में प्राइवेट एजुकेशन के महंगे होने पर भी अपनी राय रखी। कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि अब पूरी दुनिया में पढ़ाई एक महंगा सौदा बन गई है और पिछले एक दशक में यह खर्च बहुत तेजी से बढ़ा है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।