National Doctor's Day 2022: क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स-डे, जानिए इतिहास और उद्देश्य

Published : Jul 01, 2022, 10:50 AM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 10:53 AM IST
National Doctor's Day 2022: क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स-डे, जानिए इतिहास और उद्देश्य

सार

हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। आज के दिन कड़ी मेहनत कर लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले और जीवन बचाने वाले डॉक्टर्स का सम्मान और शुक्रियादा किया जाता है। 

करियर डेस्क : एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2022) के रुप में मनाया जाता है। इस दिन दिन-रात एक कर जीवन बचाने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया जाता है। हर साल यह दिन हम मनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने के पीछे क्या उद्देश्य है? इसका इतिहास क्या है? इस साल डॉक्टर-डे पर क्या थीम रखा गया है? अगर नहीं, तो आइए आपको बताते हैं नेशनल डॉक्टर्स डे से जुड़ी एक-एक बात... 

क्यों मनाते हैं नेशनल डॉक्टर्स डे
भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की तरफ से हर साल इस दिन को मनाया जाता है। आज ही के दिन देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले चिकित्सक और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि दोनों है। हर साल उन्हीं की जयंती और पुण्यतिथि पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन दिन-रात कठिन मेहनत कर लोगों की सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। 

पहली बार कब मनाया गया था डॉक्टर्स-डे
डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था। इसी तारीख को 1962 में 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद और भारतीय चिकित्सा संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हीं के समर्पण और देशभर के डॉक्टर्स को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई 1991 को भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पहली बार डॉक्टर्स डे मनाया था। डॉ. बीसी रॉय को 4 फरवरी, 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। डॉक्टर बीसी रॉय ने ही जादवपुर टीबी अस्पताल, विक्टोरिया इंस्टीट्यूशन (कॉलेज), और चितरंजन कैंसर अस्पताल जैसे चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की थी।

क्या है  इस बार का थीम
हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे पर कोई न कोई थीम रखा जाता है। जिससे सालभर उसी के अनुरुप समाज सेवा की जाती है। हर साल की तरह ही इस साल भी इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक थीम रखी गई है। जो 'Family Doctors on the Front Line' है। इस दिन डॉक्टर यह कोशिश करते हैं कि उनकी मेहतन से मरीज के हेल्थ को काफी फायदा पहुंचे। कड़ी मेहनत करने वाले और भगवान माने जाने वाले डॉक्टरों का सम्मान और शुक्रियादा के लिए यह दिन खास होता है।

इसे भी पढ़ें
National Statistics Day 2022 : कौन हैं पीसी महालनोबिस जिनके जन्मदिन पर मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

मां आंगनवाड़ी वर्कर, बेटा लंदन में करेगा जॉब : गरीब परिवार के बेटे को फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का पैकेज ऑफर

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link