NEET UG Exam 2022: 17 जुलाई को नीट एग्जाम, यहां मिलेगा आपके हर सवालों का जवाब

इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा। एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित होगी। जिसमें इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2022 12:35 PM IST

करियर डेस्क : मेडिकल के अंडग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली नीट (NEET UG 2022) परीक्षा में अब सिर्फ कुछ ही दिन का वक्त बचा है। इस बार यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग शहरों में ऑफलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है। 17 जुलाई को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से एग्जाम सिटी की जानकारी जरूर दे दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में इस परीक्षा को लेकर कई तरह के सवाल भी हैं। आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब...

सवाल- नीट यूजी 2022 परीक्षा किस तारीख को होगी?
जवाब- इस साल नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी

सवाल- नीट परीक्षा कहां-कहां आयोजित हो रही है और परीक्षा की समय क्या होगी?
जवाब- इस साल नीट परीक्षा 2022 देशभर के 456 शहरों में आयोजित हो रही है। देश से बाहर 14 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी।

सवाल- कब जारी होगा नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड,  कहां से होंगे डाउनलोड?
जवाब- अभी तक नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड जारी नहीं  हुआ है। NTA जल्द से जल्द इसे जारी करेगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

सवाल- किसी भी तरह की समस्या के लिए कहां संपर्क करें?
जवाब- नीट यूजी 2022 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या 011 69227700 पर कॉल कर या  neet@nta.ac.in पर मेल कर कर किसी भी तरह की मदद पा सकते हैं।

सवाल- क्या है नीट यूजी 2022 एग्जाम पैटर्न ?
जवाब- नीट यूजी 2022 मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होगा। इसमें 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से होंगे।

सवाल- क्या एग्जाम में क्या निगेटिव मार्किंग भी होगी?
जवाब- हां, नीट यूजी 2022 में निगेटिव मार्किंग होगी। हर प्रश्न 4 नंबर का होगा। अगर अभ्यर्थी गलत जवाब देता है तो हर गलत जवाब पर उसके एक अंक काट लिए जाएंगे।

सवाल- ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह होगा नीट यूजी 2022 एग्जाम?
जवाब- नीट यूजी 2022 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

सवाल- क्या एडमिट कार्ड आने से पहले फोटो करेक्शन हो सकता है?
जवाब- हां, अगर आप अपना फोटो करेक्ट करना चाहते हैं तो इसकी सुविधा NTA दे रहा है। इमेज करेक्शन लिंक एक्टिव है। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर अपनी फोटो में सुधार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-
NEET UG Exam 2022 : 17 दिन में इस तरह करें नीट एग्जाम की तैयारी, सेलेक्शन पक्का !

NEET UG 2022 : जानिए किस सिटी में है आपका एग्जाम सेंटर, कब आएगा एडमिट कार्ड

Share this article
click me!