
करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2022) 6 जुलाई 2022 को होने जा रही है। सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार यह एंट्रेंस एग्जाम महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (MJPRU), बरेली की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। यहां पढ़ें इस प्रवेश परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी, जो आप जानना चाहते हैं...
क्या है UP BEd 2022
उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट उच्च शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय शिक्षा स्नातक यानी बीएड (Bachelor of Education) पाठ्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी। 6 जुलाई को प्रवेश परीक्षा है और इसका रिजल्ट 5 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स की काउंसलिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। इस साल यानी शैक्षणिक सत्र 2022-2024 में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6.72 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जो एक रिकॉर्ड भी है।
प्रवेश परीक्षा के बारें में जानें
बीएड प्रवेश परीक्षा में 400 नंबर के बहुविकल्पीय दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों पेपर में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न दो नंबर का होगा। फर्स्ट पेपर में सामान्य ज्ञान भाषा से संबंधित 50-50 प्रश्न होंगे। वहीं, सेकेंड पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test) और विषय योग्यता के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
इन विश्वविद्यालयों में मिलेगा एडमिशन
बीएड प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को यूपी के 19 विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें
NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय में पढ़ाने का मौका, टीचर बन हर महीने कमा सकते हैं दो लाख, जल्द करें आवेदन
बिजनेस और लॉ में बनाना चाहते हैं करियर तो 12वीं के बाद करें इंटीग्रेटेड कोर्स, फ्यूचर में स्कोप ही स्कोप
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi