
UPSC History GK Questions and Answers in Hindi: यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में हर साल लाखों कैंडिडेट शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ लोगों को ही मिलती है। यूपीएससी की वैकेंसी हर साल 900 से 1000 के आसापास होती है। अब जब यह परीक्षा इतनी कठिन है, तो निश्चत तौर पर इसे क्रैक करने के लिए उतनी ही ज्यादा मेहनत और स्मार्ट स्ट्रेटजी की जरूरत होगी। इस परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट के अलावा जीएस का पेपर भी होता है। जिसमें अच्छे नंबर लाने के लिए करेंट अफेयर्स, जीके का मजबूत होना बहुत जरूरी है। UPSC कैंडिडेट के जनरल नॉलेज पर पकड़ मजबूत करने के लिए हम यहां लाए हैं, UPSC एग्जाम के लिए इतिहास विषय (History for UPSC) से जुड़े प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत पर आधारित कुल 50 महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उनके उत्तर, जो आपकी UPSC की तैयारी में मदद कर सकते हैं।
1. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन सा है?
उत्तर- मोहनजोदड़ो
2. आर्यों का मुख्य ग्रंथ कौन है?
उत्तर- ऋग्वेद
3. महाजनपदों की कुल संख्या कितनी थी?
उत्तर- 16
4. बौद्ध धर्म के संस्थापक का नाम क्या है?
उत्तर- गौतम बुद्ध
5. बौद्ध धर्म की चौथी बौद्ध सभा कहां आयोजित हुई थी?
उत्तर- कश्मीर (कनिष्क के शासनकाल में)
6. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर का नाम क्या है?
उत्तर- महावीर स्वामी
7. मौर्य साम्राज्य के संस्थापक का नाम क्या है?
उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य
8. कौटिल्य द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तक कौन-सी है?
उत्तर- अर्थशास्त्र
9. अशोक के अभिलेख की लिपि क्या है?
उत्तर- ब्राह्मी लिपि
10. गुप्त वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?
उत्तर- समुद्रगुप्त
11. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- कुमारगुप्त
12. अजंता की गुफाओं में कौन सी चित्रकला है?
उत्तर- बौद्ध चित्रकला
13. हर्यक वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- बिंबिसार
14. बौद्ध धर्म की ‘त्रिपिटक’ किस भाषा में है?
उत्तर- पाली
15. महाजनपद मगध की राजधानी का नाम क्या था?
उत्तर- राजगृह
16. दिल्ली सल्तनत की स्थापना किस शासक ने की थी?
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक
17. खिलजी वंश के सबसे शक्तिशाली शासक का नाम क्या था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
18. कुतुब मीनार के निर्माण का कार्य किसने शुरू किया था?
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक
19. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- हरिहर और बुक्का
20. तैमूर ने भारत पर कब आक्रमण किया था?
उत्तर- 1398 ई.
21. पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई थी?
उत्तर- 1526 ई.
22. मुगल साम्राज्य के संस्थापक का नाम क्या था?
उत्तर- बाबर
23. अकबर के नवरत्नों में कौन-कौन शामिल थे?
उत्तर- बीरबल, टोडरमल, अबुल फजल, फैजी, तानसेन, राजा मान सिंह, अब्दुल रहीम खान-ए-खाना, फकीर अजियाओ-दीन, मुल्ला दो पियाजा
24. अकबर ने कौन-सा नया धर्म शुरू किया था?
उत्तर- दीन-ए-इलाही
25. शिवाजी के मराठा साम्राज्य की राजधानी क्या थी?
उत्तर- रायगढ़
26. मुगल शासक औरंगजेब की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर- 1707 ई.
27. राणा सांगा कौन से राज्य के शासक थे?
उत्तर- मेवाड़
28. गोल गुंबज कहां स्थित है?
उत्तर- बीजापुर (कर्नाटक)
29. बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब का नाम क्या था?
उत्तर- सिराजुद्दौला
30. गुरु नानक देव ने कौन-सा धर्म स्थापित किया था?
उत्तर- सिख धर्म
31. प्लासी की लड़ाई कब हुई थी?
उत्तर- 1757 ई.
32. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में व्यापार कब शुरू किया?
उत्तर- 1600 ई.
33. सन 1857 की क्रांति का नेतृत्व दिल्ली में किसने किया था?
उत्तर- बहादुर शाह जफर
34. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कौन से वर्ष में हुई थी?
उत्तर- 1885 ई.
35. कांग्रेस के पहले अध्यक्ष का नाम क्या था?
उत्तर- डब्ल्यू. सी. बनर्जी
36. बंगाल विभाजन कब हुआ था?
उत्तर- 1905 ई.
37. होमरूल मूवमेंट की शुरुआत किसने की?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट
38. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
उत्तर- 13 अप्रैल 1919
39. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू हुआ था?
उत्तर- 1930 ई. (दांडी यात्रा)
40. गांधी-इरविन समझौता किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर- 1931 ई.
41. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था?
उत्तर- 1942 ई.
42. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 'आजाद हिंद फौज' कब बनाई थी?
उत्तर- 1943 ई.
43. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 1946 ई.
44. भारत देश को स्वतंत्रता कब मिली थी?
उत्तर- 15 अगस्त 1947
45. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू
46. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल का नाम क्या था?
उत्तर- लॉर्ड माउंटबेटन
47. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
उत्तर- 30 जनवरी 1948
48. ICS परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर- सत्येन्द्रनाथ टैगोर
49. नेहरू रिपोर्ट किसने तैयार की थी?
उत्तर- मोतीलाल नेहरू
50. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर- 26 जनवरी 1950
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi