
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने AILET 2024 एडमिट कार्ड रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब AILET 2024 एडमिट कार्ड 24 नवंबर को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसस पहले ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2024 20 नवंबर, 2023 को जारी होने वाला था। AILET 2024 परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाली है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
AILET एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें
AILET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
कौन-कौन से शहर में होगी परीक्षा
AILET 2024 बेंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
स्टूडेंट्स को सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए? जानिए 10 बेनिफिट्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi