
एजुकेशन डेस्क। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) की ओर से 10वीं क्लास सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एपी एसएससी का सप्लीमेंट्री एग्जाम 2 से 10 जून तक प्रदेश के तमाम एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया गया था।
ap 10th supply result 2023 link: 6 मई को जारी हुआ था एपी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से 18 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। दसवीं का रिजल्ट 6 मई को जारी कर दिया गया था। इसमें कुल 72.26 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। असफल स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद उनका री एग्जाम लिया गया था जिसका रिजल्ट आज घोषित किया गया है।
ap ssc supplementary results 2023: लड़कियां रहीं लड़कों से बेहतर
इसबार आंध्र प्रदेश 10वीं क्लास के रिजल्ट में लड़कियों ने फिर बाजी मार ली है। 75.38 फीसदी लड़कियों ने इस बार एपी एसएससी की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही कुल 69.27 प्रतिशत लड़कों को इस बार 10वीं में सफलता मिली है। 10वीं के एग्जाम में कुल 6,64,152 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 6,09,081 ही शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें. JKBOSE Board 10th Result 2023: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 78.89% पास, यहां देखें direct link
AP Board 10th Supplementary Result 2023 यहां करें चेक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi